फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   angry bride broke the relationship over groom misbehaved In azamgarh Kohbar

फेरों के बाद टूटा रिश्ता: 200 के जगह दूल्हा कर रहा था 2000 की डिमांड, महिला के मुंह मारा नोट; फिर की गाली गलौज

Mon, 13 Mar 2023 10:10 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज़ एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज़ एजेंसी, आजमगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 13 Mar 2023 10:10 AM IST
सार

सूचना पर बरदह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। जहां चार घंटे तक चली पंचायत के बाद दूल्हा पक्ष ने 5.80 लाख रुपये दुल्हन पक्ष को दिए। इसके बाद दोनों पक्षों ने सहमति से रिश्ता खत्म कर लिया।

विज्ञापन
angry bride broke the relationship over groom misbehaved In azamgarh Kohbar
सांकेतिक फोटो - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले के एक गांव में दूल्हे की एक छोटी-सी गलती पर दूल्हन इतनी खफा हो गई कि सात फेरे के बाद भी शादी तोड़ दी। घंटों थाने पर पंचायत हुई। जिसमें दूल्हा पक्ष ने 5.80 लाख दुल्हन पक्ष को दिया। तो मामला शांत हुआ और जौनपुर से आई बरात बैरंग वापस लौट गई। 

विज्ञापन

पढ़ें: वाराणसी समेत पूर्वांचल में कल से बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल, आंधी-बारिश के भी आसार

विज्ञापन

जौनपुर के लाइन बाजार के वाजिदपुर दक्षिण गांव निवासी धर्मेंद्र पुत्र हीरालाल की बरात शनिवार की शाम को बरदह के एक गांव में आई थी। जयमाला आदि कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुए। देर रात विवाह की रस्में अदा की गईं। रविवार की भोर में फेरे होने के बाद दूल्हा कोहबर में चला गया। 

भीतर मौजूद दुल्हन की सहेलियां, रिश्तेदार महिलाएं बातचीत करते हुए उसे शगुन देने लगीं। इस दौरान एक महिला रिश्तेदार ने दो सौ रुपये दिए। इस पर दूल्हा नाराज हो गया और नोट महिला के ऊपर फेंक दिया। काम से कम दो हजार देने की बात कहते हुए अनाप-शनाप बोलते हुए महिलाओं के साथ गाली गलौज करने लगा। 

विज्ञापन

उसके इस व्यवहार से नाते-रिश्तेदार सन्न रह गए। इसके बाद दुल्हन भी दूल्हे के इस व्यवहार से नाराज होकर साथ जाने से इनकार कर दिया। फिर क्या था घरातियों ने दूल्हा, उसके परिजनों और बरातियों को बंधक बना लिया। 

सूचना पर बरदह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। जहां चार घंटे तक चली पंचायत के बाद दूल्हा पक्ष ने 5.80 लाख रुपये दुल्हन पक्ष को दिए। इसके बाद दोनों पक्षों ने सहमति से रिश्ता खत्म कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed