{"_id":"6ada6ce3a19a6900390f46f4","slug":"nine-procurement-centers-reduced-in-the-district-only-41-granted-approval-mau-news-c-295-1-mau1001-153896-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: जिले में घट गए नौ क्रय केंद्र, सिर्फ 41 को ही मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: जिले में घट गए नौ क्रय केंद्र, सिर्फ 41 को ही मिली मंजूरी
विज्ञापन
जिले में एक नवंबर से धान खरीद शुरू होगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने तीन क्रय एजेंसियों के 41 केंद्रों को स्वीकृति दी है। पिछले खरीद सत्र में 50 केंद्रों पर धान की खरीद हुई थी। इस बार नौ केंद्र कम किए गए हैं।
अब तक 305 किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीकरण कराया है। जिले में अगेती धान की फसल तैयार हो गई है। किसानों को योजना का लाभ दिलाने के लिए खाद्य एवं रसद विभाग के 18, पीसीएफ के 21 और भारतीय खाद्य निगम के दो क्रय केंद्र निर्धारित किए गए हैं। केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक कांटा, बोरा, झरना और बैनर समेत जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कराने की तैयारी चल रही है।
अधिकारियों के अनुसार, जिलाधिकारी के निर्देश पर पहले चरण में 41 क्रय केंद्र निर्धारित किए गए हैं। किसानों की सुविधा और खरीद की जरूरत के अनुसार आगे केंद्रों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। खरीफ विपणन सत्र 2026-27 में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 72 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाया गया है। इस बार किसानों से 2441 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदा जाएगा, जबकि पिछले सत्र में यह दर 2369 रुपये प्रति क्विंटल थी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी वीपी सिंह ने बताया कि एक नवंबर से धान खरीद शुरू होगी। क्रय केंद्र प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।