फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Graph of the fastest growing crime in the state

प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा अपराध का ग्राफ

Sat, 27 Jun 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sat, 27 Jun 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
Graph of the fastest growing crime in the state
प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सदर तहसील पर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री विनोद राय ने कहा कि आज प्रदेश में अराजकता का बोलबाला है। प्रदेश में कोई दिन नहीं बीतता जिस दिन हत्या, डकैती, बलात्कार, चोरी नहीं होती है। प्रदेश सरकार उसे पूरा संरक्षण दे रही है। सपा के मंत्री पत्रकारों को जिंदा जला रहे हैं। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हो पा रही है। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में प्रदेश सरकार हीलाहवाली कर रही है। पूर्व मंत्री श्रीराम सोनकर ने कहा कि जनपद का विश्वास पूरी तरह से बंद है। जब-जब प्रदेश में भाजपा की सरकार रही विकास की गंगा बही। मोदी के नेतृत्व में जहां-जहां भाजपा की सरकार है वहां विकास तेजी से हो रहा है। सपा के लोग केंद्र सरकार की योजनाओं में हीलाहवाली कर रहे हैं। भाजपा सरकार में ही प्रधानमंत्री सड़क योजना, चतुर्भुज सड़क  योजना, अंत्योदय योजना, गेहूं क्रय केंद्र आदि योजनाओं को व्यापक रुप से चलाया जा रहा है।धरने को संबोधित करते हुए डा.एसएन सिंह ने कहा कि आने वाले 2017 के चुनाव में निश्चित रुप से भाजपा की सरकार बनेगी। धरने को हौसला प्रसाद उपाध्याय, अमरनाथ दुबे, सुनील गुप्ता, बजरंगी सिंह,  जिला महामंत्री शैलेन्द्र सिंह, गनेश सिंह, भरत लाल राही, विजय प्रताप सिंह आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विजय नारायन शर्मा व संचालन आनंद प्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed