फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Grain worth lakhs stolen from Pipridih market

पिकप से आए चोर, लाखों का अनाज चोरी कर हुए गायब:

Tue, 31 Jan 2023 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Jan 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Grain worth lakhs stolen from Pipridih market
पिपरीडीह। सरायलखंसी थाना के पिपरीडीह बाजार से सोमवार की रात लाखों के अनाज चोरी हो गए। पिकप से आए चोर एक व्यापारी के घर पर रखे लाखों रुपये के अनाज लोड कर गायब हो गए। मंगलवार की सुबह जब व्यापारी और उसके परिजन जगे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई।पीड़ित ने इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है। तहरीर के अनुसार पिपरीडीह बाजार निवासी गुड्डू गुप्ता पुत्र स्व लालजी गुप्ता ने बताया उसकी पिपरीडीह बाजार में किराने की दुकान है। वह किसानों से अनाज खरीदता है। प्रतिदिन की भांति सोमवार को उसने ग्रामीणों से अनाज खरीद कर अपने घर के सामने रखा हुआ था।
विज्ञापन

बीती रात को लगभग बारह बजे के बाद पिकप सवार चोरो ने घर के बाहर रखा अनाज चोरी कर ले गए। बताया कि गायब आनाज की कीमत करीब एक लाख रुपये है। घटना की जानकारी उसे भोर में उठने पर हुई। जब देखा कि घर के बाहर रखा गेहूं और चावल गायब है। अनाज चोरी होने की सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ लग गई। पीड़ित ने चोरी की सुचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के जरिए चोरों का पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed