फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Graduation semester exams begin today

Mau News: स्नातक की सेमेस्टर की परीक्षाएं आज से

Wed, 19 Nov 2025 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Graduation semester exams begin today
मऊ। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ से संबद्ध महाविद्यालयों की स्नातक की तृतीय सेमेस्टर और पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं बृहस्पतिवार से दो पालियों में होंगी।
विज्ञापन

परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में छह नोडल केंद्र बनाए गए हैं। इनकी निगरानी विश्वविद्यालय में बने सीसीटीवी कंट्रोल रूम से की जाएगी। परीक्षा में 1.60 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय से संबद्ध 150 महाविद्यालय हैं। बीए, बीएससी, बीकाम के तृतीय और पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं 20 नवंबर से शुरू होकर 26 दिसंबर तक चलेंगी। परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक और दूसरी पाली दोपहर बाद दो बजे से शाम चार बजे तक होगी। परीक्षा संपन्न कराने के लिए जिले में 131 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। साथ ही छह नोडल केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 1.60 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर नजर रखने के लिए सचल दस्ते के गठन सहित अन्य तैयारियों को विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से पूरा करने का दावा किया जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सचल दस्ता गठन और परीक्षा पर नजर रखने की सभी तैयारियों को आंतरिक मामला बताया है। जबकि शासन ने नकलविहीन परीक्षा कराने की सभी तैयारी को सार्वजनिक करने का प्राविधान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्नातक तृतीय और पंचम सेमेस्टर की परीक्षा नकलविहीन संपन्न कराने की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। सचल दस्ता गठन सहित परीक्षा संबंधित व्यवस्था विश्वविद्यालय प्रशासन का आंतरिक मामला है। - आनंद कुमार मौर्य, परीक्षा नियंत्रक महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़।


स्नातक तृतीय और पंचम सेमेस्टर की परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने की तैयारी के मामले में परीक्षा नियंत्रक ही बता सकते हैं। अंजनी कुमार मिश्र, रजिस्ट्रार, महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़।




विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से परीक्षा संबंधित जानकारी देने पर शासन से कोई रोक नहीं लगाई गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन को गाइडलाइन जारी की गई है। - डॉ. ज्ञान प्रकाश वर्मा, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, वाराणसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed