फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Governor reached Mau she will meet farmers and Anganwadi workers

मऊ पहुंचीं राज्यपाल: स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के हुनर को सराहा, जिला अस्पताल पहुंचकर लिया जायजा

Tue, 02 Nov 2021 06:06 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 02 Nov 2021 06:06 PM IST
सार

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने जिला अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। वह शीतला माता मंदिर भी जाएंगी और पूजन अर्चन करेंगी।

विज्ञापन
Governor reached Mau she will meet farmers and Anganwadi workers
मऊ जिला अस्पताल में निरीक्षण करतीं राज्यपाल अानंदी बेन पटेल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मंगलवार सुबह 11.45 बजे मऊ  पुलिस लाइन पहुंचीं। वहां से सीधे कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों की तरफ से लगाई गई प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। उन्होंने समूहों की महिलाओं के कार्यों की सराहना की। उन्होंने महिलाओं को बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। 

विज्ञापन


राज्यपाल ने हर स्टाल पर जाकर स्वयं सहायता समूहों की ओर से बनाई गई वस्तुओं के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की। यहां से निकल कर जिला अस्पताल पहुंचकर अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लिया। फिर वह जिला पंचायत के गेस्ट हाउस पहुंची।
विज्ञापन


वहां विश्राम करने के बाद नगर के माता पोखरा स्थित मां शीतला धाम पहुंचकर पूजा अर्चना की। इस दौरान जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल, पुलिस अधीक्षक सुशील घुले, अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी,  सीआरओ के हरि सिंह, एडीएम भानुप्रताप सिंह, सीओ सदर धनंजय मिश्रा, सीओ मुहम्मदाबाद गोहना राजकुमार सिंह, सीओ मधुबन अमित सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मरीजों का हाल जाना

राज्यपाल ने जिला अस्पताल की चिकित्सकीय व्यवस्था का जायजा लिया। वह 12.53 मिनट पर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में पहुंचीं। उन्होंने जिला अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीजों का हालचाल लिया। अस्पताल की ओर से प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed