फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Governor praised the skills of women of self-help groups

राज्यपाल ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के हुनर को सराया

Wed, 03 Nov 2021 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Governor praised the skills of women of self-help groups
मऊ। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मंगलवार पूर्वाह्न 11.45 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंची। वहां से सीधे कलेक्ट्रेट परिसर में लगाए गए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों की तरफ से लगाए गए प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। उन्होंने समूहों की महिलाओं के कार्यों की सराहना की। इसके साथ ही आत्मनिर्भर भारत के तहत महिलाओं को बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

राज्यपाल ने प्रत्येक स्टाल पर जाकर स्वंय सहायता समूहों द्वारा बनाई गई सामग्रियों के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद जिला स्तरीय अधिकारियों और एनजीओ के संचालकों संग बैठक व संवाद किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत वह कलेक्ट्रेट से निकलकर जिला अस्पताल पहुंचकर अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था जायजा लिया।
विज्ञापन

अस्पताल के निरीक्षण के बाद वह जिला पंचायत परिसर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं संग बैठक कर साथ ही उन्हें टूलकिट देते हुए योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने की वकालत की। इसके बाद वह नगर के माता पोखरा स्थित मां शीतला धाम पहुंचकर पूजन अर्चना की। इस दौरान आलाधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा। अधिकारियों कार्यक्रम में कोई विघ्न ना पड़े इसके लिए पूरी तरह से तत्पर दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल, पुलिस अधीक्षक सुशील घुले, अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, सीआरओ केहरि सिंह, एडीएम भानुप्रताप सिंह, सीओ सदर धनंजय मिश्रा, सीओ मुहम्मदाबाद गोहना राजकुमार सिंह, सीओ मधुबन अमित सिंह, शहर कोतवाल संजय त्रिपाठी, थानाध्यक्ष सरायलखंसी राम सिंह, दक्षिणटोला थानाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह सहित काफी संख्या में अधिकारी तैनात रहे।
जिला अस्पताल में मरीजों का जाना हाल
मऊ। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत राज्यपाल ने जिला अस्पताल की चिकित्सकीय व्यवस्था का जायजा लिया। वह अपराह्न 12.53 मिनट पर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में पहुंचीं। सबसे पहले उन्होंने जिला अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीजों का हालचाल लिया। उन्होंने अस्पताल द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के बारे में गहनता से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा।
कलेक्ट्रेट में पुलिस की रही घेराबंदी
मऊ। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के निरीक्षण को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। सुरक्षा के दृष्टिगत पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को पुलिस ने घेर रखा था। परिसर के सभी गेट पर पुलिस के जवानों की तैनाती रही। लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक रही। पुलिस लाइन से लेकर जिला अस्पताल तक सड़कों को खाली रखना पुलिस के लिए चुनौती बना रहा। रास्ते में आने वाले काफी संख्या में दुकानों को बंद रखा गया।

माता शीतला का राज्यपाल ने किया दर्शन-पूजन
मऊ। अपराह्न तीन बजे राज्यपाल आनंदी बेन पटेल नगर के माता पोखरा स्थित मां शीतला धाम पहुंचीं। मंदिर में उन्होंने मां शीतला का दर्शन करने के साथ पूजन किया। इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहा। सुरक्षा को लेकर शीतला माता धाम जाने वाले मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक रही। शहर में पुलिस लाइन से लेकर गाजीपुर तिराहा होते हुए आजमगढ़ मोड़ से माता पोखरा तक के रूट पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed