फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Government's dictatorial attitude towards setting up ESMA in the state: Dr. Sarfaraz

प्रदेश में एस्मा लगाना सरकार का तानाशाही रवैया: डा.सरफराज

Sun, 30 May 2021 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Government's dictatorial attitude towards setting up ESMA in the state: Dr. Sarfaraz
मऊ। कोरोना महामारी में अपनी जान की बाजी लगा कर आम जनमानस को हर सम्भव मदद पहुँचाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सरकार ने राज्य में एस्मा यानी एसेंसियल सर्विसेज मेंटनेंस एक्ट (एस्मा) लगा दिया है। इससे कर्मचारी संगठनों में भारी आक्रोश है। कर्मचारी संगठनों ने सरकार के इस कदम को अलोकतांत्रिक करार दिया है। फार्मेसिस्ट फेडरेशन ऑफ इंडिया उप्र के प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष, कर्मचारी शिक्षक मोर्चा उप्र के जिलाध्यक्ष डॉ. सरफराज अहमद चीफ फार्मासिस्ट का कहना है कि कर्मचारी एस्मा से डरने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारी फ्रन्ट लाइन वर्कर के रूप में सरकार की मंशा के अनुरूप जी जान लगाकर कार्य किए जिसमें प्रदेश भर से हमारे अनेकों साथियों ने अपनी जान गंवाई, फिर भी कर्मचारी बिना बिचलित हुए कर्तव्य पथ पर डटे रहे और कोरोना के भीषण महामारी में लोगों की जान बचाई फिर भी सरकार ने हम सभी के कार्यों को सम्मान न देकर उल्टे एस्मा लगाकर अपनी दमनकारी नीतियों को सभी कर्मचारियों पर थोप दिया जो न्याय उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि कोविड काल में जान गंवाने वाले जाबांज फार्मासिस्टों सहित सभी अन्य कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए 31 मई को दोपहर 1:30 मिनट पर पूरे प्रदेश में श्रद्धांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम रखा गया है। उन्होंने कर्मचारियों का आह्वान किया कि अपने कार्य स्थल पर ही 2 मिनट का मौन धारण करके मोमबत्ती, दीपक जलाकर अपने दिवंगत साथियों के लिए ईश्वर से प्रार्थना करें। जनपद के जिला अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट स्व.मनोज कुमार राय के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed