{"_id":"69f0ff520be86096750b43e4","slug":"government-policies-are-anti-people-youth-and-students-are-ready-to-teach-a-lesson-vineet-mau-news-c-295-1-mau1002-144681-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की नीतियां जनविरोधी, युवा और छात्र सबक सिखाने को तैयार : विनीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की नीतियां जनविरोधी, युवा और छात्र सबक सिखाने को तैयार : विनीत
विज्ञापन
सपा छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने मंगलवार को घोसी में छात्रों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की वर्तमान नीतियां पूरी तरह जनविरोधी हैं और इसका खामियाजा देश का आम नागरिक, किसान, छात्र और युवा भुगत रहा है।
उन्होंने गाजीपुर की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और ऐसी घटनाएं सरकार की विफलता को उजागर करती हैं।
उन्होंने कहा कि केवल राजनीतिक लाभ के लिए लाया गया महिला आरक्षण बिल एक छलावा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के माध्यम से बिजली उपभोक्ताओं से मनमाने ढंग से वसूली की जा रही है। इससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।