फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Government ignoring the interests of teachers and employees

शिक्षकों और कर्मचारियों के हितों की अनदेखी कर रही सरकार

Sat, 23 Oct 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Government ignoring the interests of teachers and employees
मऊ। पुरानी पेंशन बहाली और निजीकरण के विरोध में अटेवा के आवाह्न पर कर्मचारी संगठनों ने शुक्रवार को सरकार पर दबाव बनाने के लिए पद यात्रा निकाली। कर्मचारियों ने नगर के सोनीधापा इंटर कालेज के मैदान से पद यात्रा निकालकर आजमगढ़ मोड़ तक पहुंचे वहां से रोडवेज स्थित अलगू राय शास्त्री की प्रतिमा तक पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को पत्रक प्रेषित कर पुरानी पेंशन बहाल करने और निजीकरण समाप्त करने की मांग की गई है। चेताया कि अगर सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानती है तो वह 21 नवंबर को लखनऊ में विशाल पेंशन शंखनाद रैली करेंगे। अटेवा की पदयात्रा और पेंशन शंखनाद रैली में सरकारी कर्मचारी, अधिकारी और शिक्षक संगठनों से लोग शामिल रहे। अटेवा पेंशन बचाओ मंच के अध्यक्ष नीरज राय ने बताया कि अटेवा लगातार पुरानी पेंशन की बहाली और निजीकरण के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष कर रहा है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार की नौकरियों में एक अप्रैल 2005 से शिक्षकों और कर्मचारियों को दी जाने वाली पुरानी पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया। उसके स्थान पर नई पेंशन व्यवस्था लागू कर दी गई। जो शिक्षकों और कर्मचारियों के हित में नहीं है। कहा कि सरकारी संस्थान रोजगार सृजन के माध्यम हैं। लेकिन इस संस्थानों का निजीकरण देश के लिये दुर्भाग्यपूर्ण है। इनको निजी हाथों में सौंपना उचित नहीं है। महामंत्री बिरजू सरोज ने कहा कि सरकार शिक्षकों और कर्मचारियों के हितों की अनदेखी कर रही है। इस मौके पर राजेश सिंह, श्याम सुंदर यादव, संतोष यादव, रामविलास चौहान, पवन गुप्ता, अमरेंद्र सिंह, अखंड सिंह, राजीव यादव, आनंद बाबू, शैलेंद्र प्रताप तथा जयराम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed