फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Got the land taken from a retarded person, also took money from the bank,

मंदबुद्धि व्यक्ति से करा लिया जमीन का वयनामा, बैंक से रकम भी ले ली,

Sun, 17 Jul 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Got the land taken from a retarded person, also took money from the bank,
कोपागंज। थाना क्षेत्र के ग्राम शहरोज निवासी मंदबुद्धि व्यक्ति की जमीन कुछ लोगों ने बैनामा करा लिया। मंद बुद्धि व्यक्ति के भाई की तहरीर पर जब पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया तो उसने अदालत की शरण ले ली। अदालत के आदेश पर पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शहरोज निवासी विजय प्रकाश त्रिपाठी का भाई अजय कुमार मंद बुद्धि का है। इसी लिए उसकी शादी नहीं हो पाई। वह विजय प्रकाश के साथ रहता है। गांव के ही दिव्य कुमार, मदन मोहन ने साजिश करके 15 जुलाई 2021 को मौजा चकरा स्थित जमीन का बैनामा करा लिया और उसकी कोई कीमत भी नहीं दी। इधर अजय कुमार की मृत्यु 15 मार्च 2022 को हो गई। उसका भारतीय स्टेट बैंक डांड़ी चट्टी में खाता है। एक अप्रैल को जब विजय प्रकाश उसके खाते की जांच करने गया तो ज्ञात हुआ कि दस्तावेज बैनामा में उल्लिखित चेक का भुगतान बैंक द्वारा नियत तिथि के बाद किया गया है और उसी दिन दो बार में चार लाख की रकम खाते से निकाली गई है। दस्तावेज बैनामा में दस लाख रुपए का उल्लेख है लेकिन उसका भुगतान कैसे किया गया कुछ पता नहीं है। शिकायत कर्ता ने आरोप लगाया है कि यह धोखाधड़ी आरोपी दिव्य कुमार, मदनमोहन, दस्तावेज लेखक व दो गवाहों की साजिश से की गई है। न्यायालय के आदेश पर स्थानीय पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और साजिश की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed