फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Goods worth one lakh rupees including camera stolen by breaking the lock of mini secretariat

Mau News: मिनी सचिवालय का ताला तोड़कर कैमरा सहित एक लाख का सामान चोरी

Fri, 19 Jan 2024 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Goods worth one lakh rupees including camera stolen by breaking the lock of mini secretariat
चिरैयाकोट। स्थानीय थाना के ग्राम पंचायत अल्देमऊ के मिनी सचिवालय को मंगलवार की देर रात चोरों ने निशाना बनाया। ताला तोड़कर इसमें रखे सारे सामान चोरी कर ले गए। ग्राम प्रधान धीरेंद्र जायसवाल ने बुधवार को अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है। अल्देमऊ के ग्राम प्रधान द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार मंगलवार की देर रात अज्ञात चोरों ने मिनी सचिवालय का ताला तोड़कर इनवर्टर, कंप्यूटर, सीसीटीवी कैमरे का सेट, स्टेबिलाइजर, 15 कुर्सियां, जरूरी कागजात सहित लगभग एक लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। इस संबंध में चिरैयाकोट थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed