फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Good news from the control room, bells ringing low

कंट्रोल रूम से अच्छी खबर, कम बज रही घंटी:

Sat, 22 May 2021 10:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Good news from the control room, bells ringing low
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का प्रकोप कम होता नजर आ रहा है। जिला प्रशासन की तरफ से लोगों की सहायता के लिए बनाए गए कोविड कंट्रोल रूम की घंटी कम बज रही है। आंकड़ों के अनुसार 15 दिन पहले जहां रोजाना 24 से 25 काल आती थी। अब चार से पांच काल आ रही है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ने के चलते कोविड अस्पतालों में न तो लोगों को बेड मिल पा रहा था। न ही ऑक्सीजन उपलब्ध हो रही थी। जागरूकता के अभाव मेें तमाम लोगों को अस्पतालों के चक्कर काटना पड़ा। इसी बीच कई लोगों ने इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया। नान कोविड मरीजों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ा। मामले की गंभीरता को देखते हुए शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन की तरफ से कोविड मरीजों की सहायता के लिए कोविड कंट्रोल रूम की स्थापना की गई। 24 घंटे सहायता देने की व्यवस्था दी गई।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम के आंकड़ों के अनुसार पिछले 15 दिनों में कंट्रोल रूम में प्रतिदिन करीब 25 काल आती थी। जिसमें ज्यादातर संख्या में लोग अस्पताल में बेड की मांग आ रही थी। इसके बाद आक्सीजन कहां मिलेगी। लेकिन वर्तमान स्थिति में चार से पांच काल आ रही है। अब अस्पतालों में बेड भी खाली पड़े हैं। आक्सीजन की भी उपलब्धता है। कंट्रोल रुम में दर्ज विवरण के अनुसार 15 दिन पूर्व होम आइसोलेशन में रह रही एक महिला की तबियत बिगड़ने पर डायरेक्ट एल थ्री पीजीआई आजमगढ़ चले गए। वहां के स्टाफ ने भर्ती लेने से मना कर दिया। परेशान मरीज के परिवारजनों ने मऊ के मेन कोविड कंट्रोल रूम से संपर्क किया। कंट्रोल रुम के प्रभारी ने प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क कर भर्ती कराया। अब महिला स्वस्थ होकर घर लौट आई है। कोविड कंट्रोल रुम के प्रभारी अशोक मिश्रा ने बताया कि 15 दिन पूर्व जहां 24 से 25 काल आ रही थी। अब चार से पांच काल आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed