फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Gold trader returning home after closing shop attacked, injured

Mau News: दुकान बंद कर घर लौट रहे स्वर्ण व्यापारी पर हमला, घायल

Wed, 28 Feb 2024 02:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Gold trader returning home after closing shop attacked, injured
रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के गुलौरी गांव के पास सोमवार की देर शाम एक स्वर्ण व्यापारी का रास्ता रोककर छह हमलावरों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। कुछ देर बाद उधर से गुजर रहे राहगीरों ने घायल को अस्पताल लाकर भर्ती कराया। उधर इस मामले में हलधरपुर पुलिस ने तहरीर न मिलने की बात कही। जानकारी के अनुसार हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा निवासी सत्यनारायण वर्मा उर्फ बबलू वर्मा बलिया जनपद के नदौली चट्टी पर विगत लगभग छह वर्षों से आभूषण की दुकान करते हैं। बीते सोमवार की शाम करीब सात बजे वह दुकान बंद कर रोज की तरह अपने घर लौट रहे थे। अभी वह गुलौरी गांव के पास पहुंचा थे कि अचानक से मुंह बांधे आए छह लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते उस पर लाठी डंडे से हमला बोल दिया। हमले में वह बेहाेश हो गए, इसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। कुछ देर बाद उधर से गुजर रहे किसी राहगीर ने जब देखा तो इसकी सूचना उनके परिजनों को दी। सूचना पर मौके पर परिजन एवं अन्य लोग भी पहुंचे और इन्हें प्राथमिक उपचार के लिए रतनपुरा जोगापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के संबंध में हलधरपुर एसओ हरेंद्र यादव का कहना है कि मामला संज्ञान में है, लेकिन घायल या उसके परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है, तहरीर मिलते ही पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर इसमें शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed