{"_id":"61f6c9b3fef1ac1a5b59b6a5","slug":"godan-s-engine-failed-left-for-mumbai-after-two-hours-mau-news-vns636147976","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदान का इंजन हो गया फेल, दो घंटे बाद मुंबई के लिए हुई रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोदान का इंजन हो गया फेल, दो घंटे बाद मुंबई के लिए हुई रवाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना में गोरखपुर से मुंबई जाने वाली 11056 गोदान एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन रविवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर अचानक फेल हो गया। रेलवे अधिकारियों के निर्देश पर वाराणसी से दूसरा इंजन मंगाया गया। तब जाकर यह ट्रेन करीब दो घंटे की देरी से आगे के रवाना हुई।
11056 नंबर की गोदान एक्सप्रेस ट्रेन जो छपरा से चलकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक जाती है। रविवार को अन्य दिनों की भांति अपने नियत समय पौने दस बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन के यहां पर रुकने के बाद जब यात्री ट्रेन में अपनी अपनी सीटों पर बैठ गए तो ट्रेन आगे के लिए रवाना नहीं हो रही थी। इसे लेकर यात्रियों में ऊहापोह की स्थिति बन गई। यात्रियों ने जब नीचे उतरकर ट्रेन चालक से पूछा तो चालक ने बताया कि ट्रेन का इंजन फेल हो गया है। पहले तो ट्रेन के चालक ने अपने स्तर से इंजन को ठीक करने का प्रयास किया लेकिन सफलता न मिलने पर चालक ने स्थानीय रेलवे स्टेशन अधीक्षक को मेमो देकर इंजन फेल होने की जानकारी दी। स्टेशन अधीक्षक ने तत्काल रेलवे के उच्चाधिकारियों को ट्रेन के इंजन के फेल होने की सूचना दी। कंट्रोल को सूचना देने के बाद अधिकारियों ने दूसरे इंजन की व्यवस्था कराई। वाराणसी से दूसरा इंजन आने में दोपहर 12 बज गए, इसके बाद अपने गंतव्य के लिए रवाना हो सकी। इस बीच लगभग सवा दो घंटे तक ट्रेन स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रुकी रही। इंजन फेल होने पर यात्रियों को कोसते देखा गया।