फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   goat not catch train from mau to mumbai due to negligence of railway at junction

Mau: मुंबई जाने के लिए निकले बकरे की रेलवे की लापरवाही से छूटी ट्रेन, निराश होकर लौटा गांव

Sat, 05 Nov 2022 10:48 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 05 Nov 2022 10:48 PM IST
सार

मऊ जंक्शन पर रेलवे की लापरवाही से एक बकरा मुंबई के कल्याण तक का सफर करने से वंचित रह गया। इससे पहले कि बकरा ट्रेन में लोड हो पाता, ट्रेन चल पड़ी।

विज्ञापन
goat not catch train from mau  to mumbai due to negligence of railway at  junction
मऊ जंक्शन - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

यूपी के मऊ से मुंबई के कल्याण जाने वाला बकरा रेल कर्मचारियों की लापरवाही से सफर नहीं कर पाया। उसका स्थान बुक होने के बाद भी उसका सफर रद्द हो गया। पर्यवेक्षक को फिलहाल उसे वापस करना पड़ा। शहर के रेलवे पार्सल घर पर शुक्रवार को 60 किलोग्राम का एक बकरा मऊ से मुंबई के कल्याण स्टेशन के लिए बुक किया गया था।

विज्ञापन


पार्सल की शक्ल में बुक होने के बाद बकरा जैसे ही प्लेटफार्म पर पहुंचा तो यात्रियों के लिए वह आकर्षण का विषय बन गया। कुछ कागजी त्रुटि सुधारने में ट्रेन चली गई और बकरा स्टेशन पर ही रह गया। आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज निवासी अतीक मुख्तार शेख जो अब मुंबई में रहते हैं। वो शुक्रवार को बलिया- दादर एक्सप्रेस से अलाउद्दीनपुर से 60 किलो का एक बकरा खरीदकर मुंबई ले जाना चाहते थे।

विज्ञापन

अब ट्रेन से कभी नहीं ले जाएंगे बकरा

उसकी बुकिंग के लिए कागजात लाने में कुछ देरी हुई, जिससे बुकिंग में विलंब हो गया। इससे पहले कि बकरा ट्रेन में लोड हो पाता, ट्रेन चल पड़ी। वहीं बकरा लोड न होने पर बकरे के साथ जाने वाले अतीक मुख्तार शेख बकरा फिर कभी ले जाने की बात कहकर मुंबई रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य पार्सल पर्यवेक्षक अखिलेश कुमार का कहना था कि बकरा मऊ से कल्याण के लिए 701 रुपये में बुक किया गया था। बुकिंग कैंसिल कर बकरा लेकर साथ आए व्यक्ति को पुन: बकरा सौंप दिया गया। बकरा मालिक उदास मन से घर लौटा। 

टिकट न मिलने पर नाराज यात्रियों ने किया प्रदर्शन

मऊ के इंदारा रेलवे स्टेशन पर पर शनिवार को आरक्षण खिड़की पर तैनात लिपिकों की मनमानी से नाराज यात्रियों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। साथ ही स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। यात्रियों का आरोप है कि सुबह से ही वे तत्काल कोटा में बुकिंग के लिए लाइन में लगे हैं। लेकिन उनका नंबर नहीं आया। लिपिक ने अपने चहेतों की बुकिंग समय से कर दी।

इंदारा रेलवे स्टेशन पर क्षेत्र के मधुबन, मझवारा, सेमरी, कसारा, लखनी इंदारा, पहसा सहित विभिन्न गांवों के लोग आरक्षित टिकट की बुकिंग के लिए आते हैं। आरक्षण टिकट खिड़की पर घंटों लाइन में लगने के बाद भी टिकट नहीं मिलता। शनिवार को भी काउंटर पर तैनात लिपिकों द्वारा नेट न चलने की बात कहने पर यात्री भड़क गए। गुस्साए यात्रियों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed