फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Give information about those coming from metros, ANN, ASHA workers: DM

महानगरों से आने वालोंकी सूचना दें एएनएन, आशा कार्यकर्ता: डीएम

Sat, 21 Mar 2020 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Give information about those coming from metros, ANN, ASHA workers: DM
कलेक्ट्रेट सभागार में रोकथान एवं नियंत्रण हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते जिलाधिकारी - फोटो : MAU
मऊ। कोरोना वायरस के बढ़ते कदम को रोकने के लिए जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कोराना की रोकथाम, संदिग्धों के बारे में समय रहते जानकारी एकत्र करने सहित अन्य पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने समीक्षा करने के बाद आदेश जारी किया कि एएनएम, आशा एवं आगनबाड़ी बाहर से आने वाले के बारे में जानकारी जुटाकर उसकी सूचना उपलब्ध कराए। यदि किसी दुकान पर भीड़ एकत्र होती है तो उसको तत्काल रोकना है।
विज्ञापन

जनता कर्फ्यू के दिन कोई भी दुकान खुली नहीं होनी चाहिए। बोले खुद को सुरक्षित रखने के लिए अपने हाथो को सेनेटाइजर कर मुंह पर मास्क लगाए। बोले जनता को सेनेटाइज करने के लिए उन्हें फिटकरी का घोल तैयार करने की सलाह, दें। इसके अलावा नीम की पत्ती पानी में गर्म कर उसका हाथ धोने में उपयोग कर सकते है। डीएम ने जनपदवासियों से अपील किया कि बाहर दिल्ली, महाराष्ट्र पंजाब आदि जगहों से आने वाले लोगों के बारे में परिवार के सदस्य खुद नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या फिर जिला चिकित्सालय पहुंचकर सूचना दें।
विज्ञापन

क्योंकि आने वाला व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित हो सकता है। ऐसे लोगों की समुचित जांच किया जाएगा, जरूरत पड़ने पर उपचार कर उन्हे तथा उनके परिवार को बचाया जा सकता है। जिलाधिकारी ने सभी से अभिववादन स्वरुप हाथ जोड़कर नफमस्ते करने को कहा। सार्वजनिक स्थलों पर न थूके, छीकते और खांसते समय मुंह पर रूमाल का प्रयोग करें। हाथों को साबुन या स्वच्छ पानी से धोने के बाद ही मुंह या आंख आदि को छूए। एक स्थान पर अधिक लोगों को एकत्र न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दी, जुकाम, खांसी, टीबी आदि बीमारी से संक्रमित पीड़ित से दूरी बना कर रखे। बैठक में पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर, उप जिलाधिकारी घोसी, जिला पंचायत राज अधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी आदि शामिल रहे।

रेलवे स्टेशन पर आई ट्रेन से बाहर निकालते यात्री।

रेलवे स्टेशन पर आई ट्रेन से बाहर निकालते यात्री।- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed