फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Girls tied to dance, qawwali

नृत्य, कव्वाली से छात्राओं ने बांधा समा

Sun, 09 Feb 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Girls tied to dance, qawwali
परदहां ब्लाक के कहिनौर स्थित गुरूकुल इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्र - फोटो : MAU
पिपरीडीह। परदहां ब्लॉक क्षेत्र के कहिनौर गांव स्थित गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र- छात्राओं की आकर्षक प्रस्तुतियों पर देर तक तालियां बजती रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अंकिता, प्रियंका, रितेश, नीलम रीता ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद सामूहिक नृत्य, कव्वाली, एकांकी, हरियाणवी डांस, भोजपुरी गीत, हिंदी गीत प्रस्तुत किया। छात्राओं ने सुन रे मेरी यशोदा मैया, बंगाली नृत्य, तेरी मोरनी, ग्रुप डांस लुंगी डांस, राधा तेरी चुनरी, देश रंगीला आदि गीत प्रस्तुति पर खूब ताली बजी। मुख्य अतिथि शिव प्रताप यादव ने कहा कि शिक्षा सबके लिए जरुरी है। पढ़ाई के साथ-साथ अन्य विधाओं में भी पारंगत होना चाहिए।वार्षिकोत्सव किसी भी विद्यालय के वर्ष भर की विभिन्न गतिविधियों की झांकी प्रस्तुत करता है। विद्यालय के बच्चों द्वारा जो विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए वे सब प्रशंसनीय रहे। विद्यालय के मेधावी बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।विशिष्ट अतिथि गुलाब चंद यादव ने कहा कि वार्षिकोत्सव में छात्र छात्राओं ने जो उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।इसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम ही है। इस मौके पर प्रबंधक अरविंद कुमार यादव, योगेंद्र यादव, विनोद यादव, रोशन, नरेंद्र, प्रमिला, प्रद्युम्न, अमृता, रानी, प्रियंका आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed