फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Girls demonstrated talent in Rangoli competition

रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

Sat, 12 Feb 2022 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 10:53 PM IST
विज्ञापन
Girls demonstrated talent in Rangoli competition
मतदाता जागरुकता अभियान के अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए शनिवार को नगर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परिसर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से विधानसभा चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर निर्भीक होकर मतदान करने के लिए जागरुक करने का प्रयास किया। कॉलेज की प्रधानाचार्य नीलम गुप्ता ने छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी अदभुत प्रतिभा दिखाते कई बेहतरीन रंगोली को आकार दिया। कक्षा-9 से नेहा चौहान, सुंदरी चौहान ने कक्षा-10 से अलीशा परवीन, रिया गुप्ता व अंजली ने कक्षा- 11 से खुशबू, आयुषी, तनुराधा, अंजू, आराधना, ममता, लक्ष्मी, अर्चिता, रानी, पूजा, पल्लवी व रेशम ने तथा कक्षा-12 से अनामिका, शिवांगी चौहान ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। जिसमें खुशबू गुप्ता को प्रथम, शिवांगी चौहान को द्वितीय तथा नेहा चौहान को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। रंगोली प्रतियोगिता को आयोजित कराने में विद्यालय की शिक्षिका आराधना राय, साधना देवी, पूनम राय,ममता यादव, पूनम यादव, रेशमा परवीन, कुसुमलता श्रीवास्तव व लक्ष्मी पांडेय आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed