फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Girl's body found hanging from tree under suspicious circumstances

Mau News: संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ से लटकता मिला किशोरी का शव

Wed, 10 May 2023 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Girl's body found hanging from tree under suspicious circumstances
स्थानीय थाना क्षेत्र के चकरा ग्राम पंचायत में मंगलवार की सुबह सिवान में 16 वर्षीय किशोरी का शव नीम के पेड़ पर साड़ी के बने फंदे पर लटकता मिला। उधर से गुजरे लोगों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। किशोरी ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई है, पुलिस जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, चकरा ग्राम पंचायत निवासी सुधा (17) पुत्री स्व. अर्जुन राम सोमवार की शाम भोजन करने के बाद टहलने की बात कहकर घर से निकली थी। लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी वह वापस नहीं लौटी तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए, लेकिन उसका कोई सुुुराग नहीं मिल सका। मंगलवार की सुबह गांव के कुछ लोग सिवान की तरफ से गुजर रहे थे तो उनकी निगाह नीम के पेड़ पर साड़ी के बने फंदे पर सुधा के लटकते शव पर पड़ी। लोगों ने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सुधा चार भाई बहनों में सबसे छोटी थी। अपनी मां लालमुनि एवं बहन अंशू के साथ घर पर रहती थी। उसके दो बड़े भाई शनि, मनि बाहर रहकर काम करते हैं। पिता का निधन कुछ दिन पूर्व हुआ है। थानाध्यक्ष बृज मोहन सरोज ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है, पीएम रिपोर्ट के आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed