फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Girlfriend sitting in front of lover home Insistence on getting married

मऊ: शादी की जिद पर प्रेमी के दरवाजे पर बैठी प्रेमिका,तीन वर्षों से दोनों में चल रहा था प्रेम प्रसंग

Sat, 13 Mar 2021 06:13 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 13 Mar 2021 06:13 PM IST
विज्ञापन
Girlfriend sitting in front of lover home Insistence on getting married
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

प्रेमी के झांसे में आकर पहले पति को तलाक देने के बाद जब प्रेमिका को धोखा देते हुए प्रेमी ने शादी करने से मना कर दिया तो वह प्रेमी के घर के बाहर शादी करने की जिद पर बैठ गई। मामला मऊ जिले के कोपागंज कस्बे के एक मोहल्ले का है। प्रेमी के परिजन दरवाजा बंदकर किसी से मिलने से इनकार कर रहे हैं।

विज्ञापन


कोपागंज कस्बे के एक मुहल्ले की दूसरे धर्म की लड़की और और एक हिंदू युवक के बीत तीन वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा है। इसी दौरान लड़की के परिजनों ने 16 वर्ष की अवस्था में लड़की की शादी मऊ निवासी युवक से कर दी। इसके बाद लड़की मायके आकर रहने लगी। शुक्रवार की रात लड़की प्रेमी युवक के घर पहुंच गई और शादी की जिद करते हुए उसके दरवाजे पर बैठ गई।
विज्ञापन


जानकारी होने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। किशोरी ने कहा कि उसका प्रेमी तीन वर्षों से शादी करने का भरोसा देकर उससे शारीरिक संबंध बना रहा था। उसके कहने से वह दूसरे युवक से शादी के लिए तैयार हुई और उसी के कहने पर पति को तलाक देकर मायके आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक प्रेमी शादी नहीं करेगा तब तक वह उसके दरवाजे से नहीं हटेगी। युवक के घर वाले बाहर नहीं निकल रहे हैं। इस संबंध में प्रभारी एसओ रमेश चंद ने कहा कि दोनों पक्षों से बातचीत कर कोई रास्ता निकालने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed