फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   girl tortured at point of Pistol After entering house in mau her lover committed this crime

Mau: घर में घुसकर युवती से कट्टे की नोंक पर ज्यादती, रिश्ता तोड़ने से खफा प्रेमी ने ही की वारदात

Sat, 10 Jun 2023 05:41 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 10 Jun 2023 05:41 PM IST
सार

 मऊ जिले के एक गांव में बीती रात एक युवक ने घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया। आतंकित करने के लिए कट्टा दिखाया। युवती के शोर मचाने पर युवक फरार हो गया। शनिवार को मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। 
 

विज्ञापन
girl tortured at point of Pistol After entering house in mau her lover committed this crime
पीड़िता की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। शुक्रवार देर रात एक युवक ने घर में घुसकर कट्टे की नोंक पर युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर जब तक परिजनों की नींद खुलती तबतक वह फरार हो गया। पीड़िता ने शनिवार के थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया और चालान कर दिया। आरोपी युवती का कुछ माह पहले तक प्रेमी था। अब दोनों में कोई रिश्ता नहीं है।

विज्ञापन


तहरीर के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि करीब साल भर पहले एक सहेली के माध्यम से उसकी मुलाकत मधुबन थाना क्षेत्र के बांडीह गांव निवासी अमरजीत यादव से हुई। इसके बाद दोनों में मोबाइल पर बातचीत होने लगी तो दोस्ती प्यार में बदल गई।

विज्ञापन

एक माह तक मुंबई में रखा अपने साथ

आरोप लगाया कि कुछ माह पूर्व ही शादी का झांसा देकर आरोपी उसे मुंबई अपने रिश्तेदार के यहां ले गया। जहां उसके साथ एक माह तक शारीरिक शोषण किया। वह जब भी शादी की बात करती तो उसका प्रेमी टाल-मटोल करता। शादी न करने पर जब उसने विरोध किया तो प्रेमी ने कहा कि तुम वापस अपने घर लौट जाओ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पांच साल की बच्ची से पड़ोस के किशोर ने किया दुष्कर्म, घर में अकेली देख बिगड़ी नीयत

जिसके बाद वह किसी तरह से अपने घर लौटी। बताया कि यहां आने के बाद परिजनों को पूरी आपबीती बताई। लोक लज्जा के कारण मेरे परिवार वाले शांत हो गए। थाने तक बात नहीं पहुंची। इसी बीच शुक्रवार देर रात अमरजीत यादव मेरे घर में घुस आया। कट्टे की नोंक पर दुष्कर्म करने की कोशिश की। शोर मचाने पर परिजन पहुंचे लेकिन अमरजीत भागने में सफल रहा।

पीड़िता ने शनिवार को कोपागंज थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कसारा चौक से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। थानाध्यक्ष कोपागंज अमित मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। आरोपी के खिलाफ 376 में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed