फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Girl student dies after stomach pain, brother-in-law alleges death by poison

Mau News: पेट में दर्द के बाद छात्रा की मौत, जीजा का जहर से मौत का आरोप

Fri, 19 May 2023 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Girl student dies after stomach pain, brother-in-law alleges death by poison
सरायलंखसी थाना क्षेत्र के पलिगढ़ स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की छात्रा की बृहस्पतिवार की देर शाम मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर घटना के संबंध में छात्रा के जीजा का आरोप है कि उसकी साली की मौत जहर के सेवन से हुई है। मामले में पुलिस ने शुक्रवार को विद्यालय में पहुंचकर जांच की। सरायलंखसी थाना क्षेत्र के खानपुर निवासी मानिकचंद्र की 13 वर्षीय पुत्री रीना यादव पलिगढ़ स्थित कस्तूरबा विद्यालय की कक्षा आठवीं की छात्रा थी। बृहस्पतिवार की देर शाम करीब नौ बजे उसके पेट में दर्द होने पर उसके साथियों ने वार्डन को सूचना दी। जिसके बाद वार्डन ने विद्यालय प्रबंधन को सूचना देने के साथ प्राइवेट वाहन से उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने के बाद रीना के परिजन भी रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे। सरायलंखसी पुलिस भी अस्पताल पहुंची और छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के संबंध में शुक्रवार की सुबह सरायलंखसी एसओ आरएन राय विद्यालय परिसर में पहुंचे और मामले की जानकारी ली। साथ ही सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखने के साथ दूसरे बिंदुओं पर जांच की।
विज्ञापन

घटना के संबंध में एसओ ने बताया कि मामला संज्ञान में है, मौत की वजह क्या है, वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा, फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------------
पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी थी रीना
मऊ। पांच भाई-बहनों में रीना सबसे छोटी थी। बड़े भाई अखिलेश ने बताया कि रीना के अलावा उसकी तीन बहनें सरोज, संगीता, रंजू हैं। रीना पढ़ने में काफी तेज थी, जिसके चलते बीते साल उसका दाखिला कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में कराया गया था। बताया कि उसकी बड़ी बहन सरोज का घर स्कूल के पास ही पलिगढ़ ग्राम पंचायत के पैरियावार में है।

बृहस्पवितार की देर शाम करीब पांच बजे उसकी बहन सरोजा ने रीना से बातचीत की थी तो उसके द्वारा सबकुछ बेहतर बताया गया था। अचानक इस घटना से पूरा परिवार टूट गया है। वहीं रीना के जीजा अंगद का आरोप है कि वह सूचना पर अस्पताल पहुंचा तो उसे किसी ने जहर खाने से मौत होना बताया। कहा कि इस संबंध में उसने सरायलंखसी थाने में शिकायत भी की है।
---------------------------------------
घटना से छात्राओं में भय, सहमी दिखीं छात्राएं
बृहस्पतिवार की देर शाम अचानक घटी घटना से पूरे विद्यालय परिसर में माहौल गमगीन दिखा। छात्राओं में अपनी एक सहेली के चले जाने से मातम छाया रहा। छात्राएं सहमी दिखीं। वहीं दिनभर पुलिस-प्रशासन की जांच को लेकर गांव में भी इस घटना को लेकर चर्चा होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed