फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Girl dead body found in school after getting angry from home teenager died due to electrocution

Mau: घर से नाराज होकर निकली किशोरी का स्कूल में मिला शव, करंट की चपेट में आने से किशोरी की गई जान

Sun, 09 Jul 2023 07:38 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 09 Jul 2023 07:38 PM IST
सार

मऊ जिले के मंसड़ी गांव स्थित स्कूल में रविवार सुबह 17 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के युसूफाबाद वार्ड में किशोरी की मौत करंट की चपेट में आने से हो गई। 

विज्ञापन
Girl dead body found in school after getting angry from home  teenager died due to electrocution
मऊ: किशोरी का स्कूल में मिला शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मऊ जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो किशोरियों की मौत हो गई। पहली घटना रानीपुर थाना क्षेत्र की है। क्षेत्र के एक गांव के स्कूल में रविवार की सुबह किशोरी का शव मिला। किशोरी शनिवार की शाम से लापता थी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

किशोरी (17) शनिवार की शाम करीब छह बजे से घर से किसी बात पर नाराज होकर निकल गई थी। काफी देर बाद जब वह नहीं लौटी तो परिजन खोजबीन करने लगे। रातभर तलाश के बाद अगले दिन रानीपुर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराने की सोचकर घर चले आए। रविवार को स्कूल बंद था।

विज्ञापन


गांव के एक स्कूल के प्रधानाध्यापक सुबह जब किसी काम से परिसर में पहुंचे तो किशोरी की लाश मिली। उन्होंने ग्राम प्रधान और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। इसके बाद एसपी अविनाश पांडेय, एएसपी महेश सिंह अत्री, सीओ मुहम्मदाबाद गोहना डॉ. अजय विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने कहा कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम कराने के लिए शव भेजा गया है। फाॅरेंसिक टीम को मौके पर कई सबूत मिले हैं, जिन्हें विवेचना में शामिल किया जाएगा। किशोरी दो भाई और चार बहन थी। घटना को लेकर गांव में कई तरह की चर्चा है। 

इनवर्टर ऑन करने गई किशोरी, करंट की चपेट में आने से मौत

चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के युसूफाबाद वार्ड में बीती रात बिजली कट जाने पर इनवर्टर ऑन करने गई किशोरी करंट की  चपेट में आ गई। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचते, इससे पहले ही किशोरी ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा कर परिजनों को सुपर्द कर दिया। युसूफाबाद वार्ड की रहने वाली आफरीन 17 पुत्री सरफुद्दीन का परिवार रोज की तरह शनिवार रात भी भोजन के बाद सोने चला गया।

देर रात कट गई थी बिजली

देर रात करीब एक बजे घर की बिजली गुल हो गई तो किशोरी आफरीन इनवर्टर ऑन करने गई। उसी समय वह इनवर्टर में प्रवाहित हो रही करंट की चपेट में आ गई। किशोरी इनवर्टर सहित जमीन पर गिर पड़ी। तेज आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। आननफानन उसे इलाज के लिए जिला मुख्यालय जा ही रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। आफरीन के पिता सरफुद्दीन, माता रूबी, भाई फरहान, रेहान, बहन रुखसार और सामरिन का रो रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed