{"_id":"e8e76754be00ce09e4aa008fda321c38","slug":"ghosi-tehsil-received-18-hours-of-power-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोसी तहसील को मिले 18 घंटे बिजली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोसी तहसील को मिले 18 घंटे बिजली
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Thu, 07 May 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील में बिजली कटौती तथा इमरजेंसी रोस्टरिंग के विरोध मेें भाजपा सामाजिक न्याय मोर्चा गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को विद्युत वितरण खंड तृतीय के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि घोसी तहसील में अघोषित बिजली कटौती तथा इमरजेंसी रोस्टरिंग से जनजीवन प्रभावित हो गया है।
कम बिजली मिलने से खेती किसानी पर विपरीत असर पड़ रहा है। वहीं, कुटीर उद्योग चौपट हो रहा है। घोसी कस्बा में रात में एक बजे बिजली गुल हो जाने से लोग रात में चैन से सो नहीं पा रहे हैं।
लगातार पांच घंटे भी बिजली न मिलने से सभी बेहाल हैं। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि पूर्वाह्न आठ बजे से सायं पांच बजे तक तथा रात आठ बजे से प्रात: पांच बजे तक दोनों शिफ्टों में मिलाकर 18 घंटे विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
बिजली समस्या का समाधान नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन तेज करने को बाध्य हो जाएंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में डा. नागेंद्र सिंह, आनंद चौधरी, रामजन्म यादव, लाल बहादुर चौहान, मुन्ना राजभर, रमाकांत सिंह, आशीष सिंह, कुंवर मौर्य, अमूल चंद, सूर्यभान मौर्य आदि शामिल थे।