{"_id":"67d95704c4f4a779390c6767","slug":"ghosi-mp-rajiv-rai-demanded-to-run-vande-bharat-train-from-mau-railway-station-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: घोसी सांसद ने की मऊ से वंदे भारत चलाने की मांग, सदन में उठाया ये खास मुद्दा; रेल मंत्री से कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: घोसी सांसद ने की मऊ से वंदे भारत चलाने की मांग, सदन में उठाया ये खास मुद्दा; रेल मंत्री से कही ये बात
Tue, 18 Mar 2025 04:50 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 18 Mar 2025 04:50 PM IST
सार
मऊ जिले के घोसी सांसद ने वंदे भारत चलाने की मांग की है। उन्होंने सदन में रेलवे स्टेशन पर पेयजल समस्या समेत कई मुद्दों को उठाया। कहा कि लगातार इन मुद्दों को सदन में उठाता रहूंगा।
विज्ञापन
घोसी सांसद राजीव राय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ जिले के घोसी सांसद राजीव राय ने सदन में अपनी बात रखते हुए वहां मौजूद रेल मंत्री के सामने मऊ रेलवे स्टेशन के निर्माण में व्याप्त भ्रष्टाचार तथा सईदी मार्ग के बदहाली का मुद्दा उठाया। घोसी सांसद ने पिछले वादों को ना पूरा करने पर रेल मंत्री पर तंज कसा।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने मऊ रेलवे स्टेशन के निरीक्षण की बात का जिक्र करते हुए कहा कि उनके संज्ञान में आया कि पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं है, ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को स्टेशन पर ट्रेन के रुकने पर पीछे की बोगी वाले यात्रियों को पानी पीने के लिए सबसे आगे लगे ट्रेन के इंजन के पास आना पड़ता है। ऐसे में ट्रेन छूटने का खतरा बराबर बना रहता है।
विज्ञापन
आगे कहा कि इस बाबत मैंने पत्र भी लिखा था, जिस पर कोई समुचित कार्यवाही अब तक नहीं की गई है। घोसी सांसद ने रेल मंत्री से मांग किया कि मऊ रेलवे स्टेशन पर पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाए। साथ ही उन्होंने बदहाल सईदी सड़क पर कटाक्ष किया। वहीं सदन में मौजूद रेल मंत्री तथा रेल राज्य मंत्री को इंगित करते हुए घोसी सांसद ने कहा कि मैं विभिन्न प्रस्ताव को आप तक भेजता हूं लेकिन आप द्वारा उसको पूरा करने में लगातार असमर्थता दी जाती है।
विज्ञापन
घोसी सांसद ने कहा जब तक घोसी लोकसभा वासियों के लिए आप कुछ कर नहीं देते, शताब्दी ट्रेन, राजधानी ट्रेन, जैसी सुपरफास्ट ट्रेनों को मऊ से जोड़ नहीं देते, मैं इन मुद्दों को सदन में लगातार उठाता रहूंगा, क्योंकि मैं घोसी की जनता के प्रति जवाब देह हूं। बोले कि वंदे भारत जो कई घंटे वाराणसी में खड़ी रहती है उसे मऊ जक्शन तक बढ़ा दिया जाए।