{"_id":"60917a508ebc3ebf1b5502d9","slug":"ghosi-mp-came-forward-to-provide-free-oxygen-gas-to-kovid-patients-mau-news-vns587986269","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड मरीजों को नि:शुल्क आक्सीजन गैस उपलब्ध कराने में आगे आए घोसी सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड मरीजों को नि:शुल्क आक्सीजन गैस उपलब्ध कराने में आगे आए घोसी सांसद
विज्ञापन
मऊ। बढ़ते कोरोना संक्रमण के साथ बढ़ती ऑक्सीजन की डिमांड को देख सांसद घोसी लोकसभा अतुल राय ने मरीजों को नि:शुल्क ऑक्सीजन गैस उपलब्ध कराने की पहल की है। इस क्रम में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को ऑक्सीजन के सौ सिलिंडर सौंपे हैं।
संक्रमण की जद में आने वाले पचास फीसदी मरीजों को ऑक्सीजन की आवश्यकता पड़ रही है। इसके न मिलने से मरीजों की दशा बिगड़ जा रही है। इस तरह से पॉजिटिव न होते हुए भी कई मरीजों की मौत हो चुकी है। कारण समय से आक्सीजन उपलब्ध न होना। जानकारी होने पर सांसद घोसी ने पहले तो जिला प्रशासन से जमीन की मांग की , ताकि वहां ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा सके। लेकिन जिला प्रशासन की तरफ से कोई सार्थक उत्तर न मिलने पर सांसद ने जिले में ऑक्सीजन सिलिंडर की सप्लाई करने का निर्णय लिया है। इस क्रम में स्वास्थ्य विभाग को सांसद की तरफ से ऑक्सीजन के 100 सिलिंडर खुद के निजी खर्चे से उपलब्ध कराया है। अतुल राय के प्रतिनिधि गोपाल राय ने बताया कि ऑक्सीजन की पहली खेप कोलकाता से मंगाई गई। जिसे मंगलवार को मुख्य चिकित्साधिकारी को सुपुर्द किया गया।
सांसद की तरफ से कोविड मरीजों को दवा उपलब्ध कराई जा रही है। टेली मेडिसीन की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है। गोपाल राय के अनुसार जिसे दवा की जरूरत हो वह टोल फ्री नंबर 1800-121-5129 पर संपर्क करें। इस दौरान उनको दवा की सुविधा उपलब्ध होगी। अतुल राय के प्रतिनिधि गोपाल राय ने कहा कि यदि प्रशासन इंडस्ट्रियल एरिया में जमीन उपलब्ध कराता है तो सांसद अपने निजी खर्चे से ऑक्सीजन प्लांट लगवाएंगे। सांसद की तरफ से बीते 28 अप्रैल 2021 से ही प्रतिदिन 12 घंटे दस डॉक्टरों का पैनल पूर्वाह्न आठ बजे से रात आठ बजे तक टेली मेडिसिन के द्वारा आम जनता को उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया जा रहा है और उनके द्वारा बताई गई दवा को पैरामेडिकल टीम के सदस्य घर घर पहुंचा रहे हैं।