{"_id":"66afc5ae228666ed9000faa1","slug":"ghosi-kisan-sugar-mill-paid-100-of-the-outstanding-sugarcane-price-mau-news-c-295-1-svns1028-116073-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: घोसी किसान चीनी मिल ने शत प्रतिशत किया बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: घोसी किसान चीनी मिल ने शत प्रतिशत किया बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान
विज्ञापन
स्थानीय तहसील मुख्यालय पर स्थापित किसान सहकारी चीनी मिल घोसी का पेराई सत्र 2023-24 मेें 13,082 किसानों से खरीदे गए 6.34 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया है। वहीं अन्य परिक्षेत्र से खरीदे गए बकाया गन्ना मूल्य का किसानों को भुगतान कर दिया गया है। चीनी मिल के महाप्रबंधक ने पर्यवेक्षक से मिलकर अपनी समस्या का समाधान कराने की अपील की है।
रसड़ा चीनी मिल परिक्षेत्र से 1.03 लाख क्विंटल गन्ना क्रय किया गया था। जिसका गन्ना मूल्य 366.70 लाख रुपये रहा। धुरियापार से 0.14 लाख क्विंटल क्रय किया गया था, जिसका देय गन्ना मूल्य 48.91 लाख रुपये रहा। बरहज समिति के तहत आने वाले परिक्षेत्र परसिया, देवारा से 0.58 लाख क्विंटल गन्ना क्रय किया गया था। जिसका गन्ना मूल्य 211.71 लाख रुपये रहा। इस प्रकार सहकारी चीनी मिल घोसी की तरफ से अपने आवंटित मिल परिक्षेत्र से पेराई सत्र 2023-24 में 13,082 किसानों से 1761 लाख क्विंटल गन्ना क्रय कर गन्ने की पेराई की गई, जिसका कुल देय गन्ना मूल्य छह लाख 34 हजार 867 लाख रुपये रहा। चीनी मिल द्वारा छह मार्च 2024 तक 86.36 प्रतिशत गन्ना मूल्य भुगतान करते हुए किसानों के खाते में 5482.42 लाख रुपये भेजे गए थे। चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक शैलेंद्र अस्थाना ने अवशेष बचे हुए गन्ना मूल्य की धनराशि किसानों के खाते में तीन अगस्त को किसानों के खाते में भेज दी गई है। इस प्रकार पेराई सत्र 2023-24 में क्रय किए गए पूरा गन्ने का मूल्य भुगतान कर दिया गया है। साथ ही 4.13 लाख रुपये समिति अंशदान का भी भुगतान चीनी मिल द्वारा किया गया है। जिला गन्ना अधिकारी अजीत कुमार पांडेय, चीनी मिल मुख्य गन्ना अधिकारी डाॅ. विनय प्रताप सिंह ने बताया कि चीनी मिल की तरफ से सर्वे प्रदर्शन का कार्य किया जा रहा है। अपनी शिकायत दर्ज कराकर शिकायत का निस्तारण करा लें। ताकि गन्ना आपूर्ति करने में उन्हें किसी प्रकार के कठिनाई का सामना न करना पड़े।