फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ghosi is getting support from all sections of society, NDA candidate will win by lakhs of votes: Deputy CM

घोसी में सर्व समाज का मिल रहा समर्थन, लाखों वोट से जीतेंगे एनडीए प्रत्याशी : डिप्टी सीएम

Mon, 27 May 2024 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Ghosi is getting support from all sections of society, NDA candidate will win by lakhs of votes: Deputy CM
मऊ। घोसी लोकसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशी डॉ. अरविंद राजभर की जीत सुनिश्चित करने और रतनपुरा विकास खंड क्षेत्र के मेउड़ी गांव में आयोजित प्रधानमंत्री की जनसभा को सफल बनाने के लिए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का जिले में प्रवास था। अमर उजाला के जिला प्रभारी रजनीकांत पांडेय ने उप मुख्यमंत्री से विशेष बातचीत की। इस दौरान अलग-अलग बिंदुओं पर उपमुख्यमंत्री ने विस्तार से अपनी बात रखी।
विज्ञापन



सवाल: घोसी विधानसभा उपचुनाव के बाद लोकसभा चुनाव में इस बार भी इंडी गठबंधन का प्रत्याशी है। हालांकि बसपा इस बार अलग है। इसको लेकर आपका क्या नजरिया है।
विज्ञापन




जवाब: भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गरीब कल्याण योजना के तहत किए गए काम को लेकर जनता के बीच अपनी बात पहुंचा रही है। एडीए प्रत्याशी डॉ. अरविंद राजभर हैं। हमने गांव-गांव जाकर जनसंपर्क किया। कई चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। सर्व समाज का समर्थन मिल रहा है। छड़ी चुनाव चिह्न जीत रहा है। सपा की गुंडई को लोग भूले नहीं हैं। प्रदेश में सपा की चार-चार जनसभाओं में सपा के गुंडों ने बल्ली, माइक को तोड़ दिया। मंच पर कब्जा कर लिया। सपा और इंडी गठबंधन के नेताओं को बैरंग लौटना पड़ा। सपा शासनकाल में एक हजार दंगे हुए। जनता सब समझ चुकी है। यूपी में बेहतर कानून व्यवस्था की चर्चा पूरे देश में है। चार करोड़ गरीबों का पक्का मकान बना है। जिस गरीब के पास पक्का मकान नहीं है। वह कच्चे मकान, झोपड़ी में रह रहे हैं तो वह चिट्ठी लिखकर भेज दें आवास योजना का लाभ मिल जाएगा। यह मोदी की गारंटी है। आज लोक निर्माण विभाग 2.72 लाख किमी सड़क बनाया है। फोरलेन से जोड़ा गया है। प्रतिवर्ष छह हजार किसान सम्मान निधि मिल रही है। कोरोना काल में शुरू निशुल्क राशन अब भी मिलना जारी है। अब 70 वर्ष के बुजुर्गों को आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज देने की मोदी की गारंटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सवाल: घोसी लोकसभा चुनाव में जीत को लेकर आपकी क्या राय है।

जवाबः हमने मऊ, रसड़ा, मधुबन, घोसी सहित विभिन्न गांव में चुनावी सभा को संबोधित किया। लोगों और जनप्रतिनिधियों से बातचीत की। हमने पाया कि एनडीए को अपार जनसमर्थन मिल रहा है। सभी विधानसभा में सर्व समाज का समर्थन मिल रहा है। भारी बहुमत से एनडीए प्रत्याशी को लाखों वोट से जीत मिलेगी।




सवाल: घोसी के सबसे बड़े मतदाता दलित और अल्पसंख्यकों के लिए आपकी पार्टी ने क्या किया है।

जवाब: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की है। योजनाओं के माध्यम से सर्व समाज को फायदा मिल रहाहै। अल्पसंख्यक भाई बहन को भी लाभ मिल रहा है। इससे सर्व समाज का समर्थन एडीए प्रत्याशी को मिल रहा है।



सवाल:सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के बयान पर आपकी क्या राय है।

जवाब : विपक्ष के पास मुद्दा नहीं बचा है। तो अब इस तरीके की ओछी राजनीति करने पर उतर आया है।



सवाल: अपना दल एस की अनुप्रिया पटेल के बयान पर आपकी क्या राय है।

जवाब: हम यहां किसी विवाद में नहीं पड़ना चाहते हैं। हमारा मानना है कि भारतीय जनता पार्टी सर्व समाज की पार्टी है। पार्टी सबको साथ लेकर चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed