फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ghosi By Poll Results counting continues amid tight security who is ahead in initial trends

Ghosi By Poll Results: घोसी के रण का फैसला आज, कड़ी सुरक्षा के बीच काउंटिंग जारी, सपा खेमे में खुशी की लहर

Fri, 08 Sep 2023 03:39 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 08 Sep 2023 03:39 PM IST
सार

UP Ghosi By Election Results Vote Counting:  घोसी विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है। 20 राउंड की मतगणना के बाद सपा ने भारी बढ़त बना ली है। चुनाव के नतीजे जिस के पक्ष में आएंगे, उसका पूर्वांचल में लोकसभा चुनाव तक असर रहेगा। 

विज्ञापन
Ghosi By Poll Results counting continues amid tight security who is ahead in initial trends
मऊ: मतगणना केंद्र के बाहर तैनात फोर्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घोसी विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार सुबह 8 बजे से जारी है। 32 राउंड की गिनती होगी। 20 राउंड की गिनती के बाद सपा के सुधाकर सिंह करीब 24 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। मतगणना केंद्र के बाहर हलचल है। सपा खेमे में खुशी की लहर है।

विज्ञापन


घोसी सीट पर पांच सितंबर को करीब 50 फीसदी मतदान हुआ था। इस सीट पर भाजपा और सपा के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। दोपहर तक चुनाव पर परिणाम आने के आसार हैं।  चुनाव के नतीजे जिस के पक्ष में आएंगे, उसका पूर्वांचल में लोकसभा चुनाव तक असर रहेगा।

विज्ञापन

घोसी उपचुनाव के परिणाम पर सभी की नजर

 घोसी उपचुनाव के परिणाम पर समूचे भारत की निगाहें टिकी हुईं हैं। यदि भाजपा प्रत्याशी को जीत मिली तो न केवल सपा के हाथ से एक सीट छिनेगी, बल्कि पूर्वांचल में लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए को बड़ा मनोवैज्ञानिक लाभ होगा। नतीजा सपा के पक्ष में आया तो यूपी में 'इंडिया' गठबंधन को मजबूती मिलेगी। काफी दिलचस्प इस मुकाबले में कुल 10 प्रत्याशी चुनावी समर में थे, जिसमें दो प्रमुख दलों भाजपा और सपा के बीच यहां कांटे की लड़ाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें; पोस्टल बैलट में गिनती में भाजपा आगे, रुझान में दारा सिंह चौहान ने सपा पर बनाई बढ़त

घोसी की जीत के होंगे दूरगामी परिणाम

Ghosi By Poll Results counting continues amid tight security who is ahead in initial trends
घोसी विधानसभा उपचुनाव में सपा और भाजपा उम्मीदवार - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा चुनाव के मात्र 16 माह बाद सपा विधायक का पद त्याग कर भाजपा से विधायक बनने की फिराक में लगे दारा सिंह चौहान विधानसभा पहुंचेंगे या नहीं यह आज तय हो जाएगा। उनका मुकाबला समाजवादी पार्टी के सुधाकर सिंह से है। जो भी इस चुनाव में जीत हासिल करेगा वो कई मायने में एक सफल विजेता होगा तो वहीं उसकी पार्टी यहां से 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी पहली जीत के रूप में इसे देखेगी।

फिलहाल यह चुनाव सपा के लिए ज्यादा जरूरी है। 2022 में सपा ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। ऐसे में इस सीट से सपा लगातर दूसरी जीत हासिल करना चाहेगी। जबकी भाजपा यहां से 2019 में हुए उपचुनाव की तरह एक बार फिर उपचुनाव में जीत हासिल कर जिले में अपने विधायकों की संख्या एक से दो करना चाहेगी ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed