फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ghosi assembly by-election: nomination process will start from today

घोसी विधानसभा उप चुनाव: आज से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

Thu, 10 Aug 2023 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Ghosi assembly by-election: nomination process will start from today
मऊ। घोसी विधानसभा उपनिर्वाचन की घोषणा के बाद प्रशासन तैयारियों में लगा है। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने नामांकन के लिए चयनित कक्ष, कलेक्ट्रेट परिसर में बैरिकेडिंगग एवं सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था का निरीक्षण किया। अधिकारियों को तैयारियों को लेकर दिशा निर्देश दिए। निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रमों की तिथियां घोषित की जा चुकी हैं। 10 अगस्त से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ होगी। नामांकन के लिए चयनित कक्ष के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नामांकन कक्ष में प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा नामांकन के दौरान सुविधा को देखते हुए उचित दूरी पर मजबूत बैरिकेडिंग एवं नामांकन कक्ष में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न गेटों से आने-जाने के लिए बने बैरिकेडिंग की व्यवस्था के निरीक्षण किया। पर्याप्त ऊंचाई एवं मजबूत बैरिकेडिंग करने को निर्देश दिया। उन्होंने नामांकन के दौरान पर्याप्त पुलिस बल, जिसमें महिला पुलिस भी शामिल हों, रखने का निर्देश दिया। कलेक्ट्रेट परिसर में ऐसे समस्त स्थानों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया, जहां से अंदर एवं बाहर आने-जाने वालों पर नजर रखी जा सके। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट श्री नीतीश कुमार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed