{"_id":"67dc585103b473391f0b1400","slug":"ghats-on-the-banks-of-tamsa-and-saryu-will-be-made-concrete-lighting-pathways-and-interlocking-will-be-arranged-mau-news-c-295-1-svns1028-125494-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: तमसा और सरयू तट के घाट बनेंगे पक्के, लाइटिंग, पाथवे और इंटरलॉकिंग की होगी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: तमसा और सरयू तट के घाट बनेंगे पक्के, लाइटिंग, पाथवे और इंटरलॉकिंग की होगी व्यवस्था
विज्ञापन
मऊ। नगर पालिका और तीन नगर पंचायतों के विभिन्न वार्डों में विकास कार्य कराए जाएंगे। तमसा तट के घाटों और मंदिरों का सुंदरीकरण कराकर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। शासन की तरफ से प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल चुकी है। 8 करोड़ 96 लाख 48 हजार में से 2 करोड़ 30 लाख रुपये की निधि जारी कर दी गई है। प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद पर्यटन को बढावा मिलेगा। इससे हजारोें लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप से रोजगार के अवसर मिलेंगे।
नगरपालिका के समीप तमसा तट के घाटों को सुंदरीकरण की कवायद तेज हो गई है। नगरपालिका के गायघाट पर 26.69 लाख की लागत से कॉफर डैम और ड्रेनेज का निर्माण कार्य होगा। 1.17 करोड़ की लागत से घाट का निर्माण कराया जाएगा। पार्क के विकास कार्य के लिए 25.52 लाख खर्च किए जाएंगे। नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड 20 में प्रकाश व्यवस्था और बेंच के लिए 20.58 लाख रुपया और विश्रामालय के लिए 15.28 लाख रुपया खर्च किए जाएंगे। नगरपालिका में बख्तावरगंज सनेगपुर में दुर्गा जी मंदिर और शंकर जी मंदिर के सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसमें वाटर कियोस्क का निर्माण कार्य और पार्क का सुंदरीकरण होगा। संपर्क मार्ग के लिए सीसी रोड और पाथवे निर्माण कार्य के लिए 97.11 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
चिरैयाकोट में खाकी बाबा कुटी का निर्माण
नगर पंचायत चिरैयाकोट के वार्ड-7 मुबारकपुर में खाकी बाबा कुटी का सुंदरीकरण होगा। खाकी बाबा पोखरा घाट का निर्माण कार्य, सुंदरीकरण, पाथवे का निर्माण कार्य और प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य कार्यों के लिए दो करोड़ खर्च किए जाएंगे। नगर पंचायत वलीदपुर में तमसा तट के रामघाट का सुंदरीकरण होगा। रामघाट पर पक्का घाट का निर्माण कार्य, नवनिर्मित रामघाट पर अलबेटा स्टोन लगाने का कार्य होगा। इसके साथ ही रामघाट के पूरब तरफ घाट का निर्माण कार्य, रामघाट के पश्चिम तरफ पक्का घाट का निर्माण कार्य, पाथवे सहित अन्य कार्य के लिए 1.99 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नगर पंचायत दोहरीघाट में सरयू नदी स्थित गौरीशंकर मंदिर पर मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए घाट का निर्माण कार्य और सुंदरीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
डैम, ड्रेनेज कार्य, पक्का घाट और लैंडस्केपिंग का कार्य होगा
मंदिर के पास डैम और ड्रेनेज निर्माण कार्य, घाट का निर्माण कार्य, इंटरलाकिंग और बोल्डर पिचिंग कार्य, लैंडस्केपिंग एवं हॉर्टीकल्चर, पर्यटन केंद्र सहित अन्य कार्यों के लिए दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
कोट
प्रक्रिया चल रही है। शीघ्र ही विकास कार्य पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
दिनेश कुमार, अधिशासी अधिकारी,नगरपालिका