फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ghagra in spate, the water filled the lower parts

उफान पर घाघरा, निचले हिस्सों में भरा पानी

Sat, 30 Jul 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sat, 30 Jul 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Ghagra in spate, the water filled the lower parts
बाढ़
घाघरा के जलस्तर की रफ्तार तेजी से बढने से तटवर्ती इलाकेे के लोगों की धड़कनें बढ़ती ही जा रही है। शनिवार को नदी के जलस्तर में 15सेमी बढ़ने से हजारों एकड़ खरीफ की फसल डूब गई है। किसानों को नुकसान की चिंता सताने लगी है। नदी की प्रलयंकारी लहरें बंधों पर टक्कर मार रही है। इससे ऐतिहासिक धरोहरों के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन



नेपाल द्वारा घाघरा में लगातार पानी छोड़े जाने से नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से कस्बा सहित तटवर्ती इलाको के लोगों की मुसीबतें बढ़ती ही जा रही है। नदी के जलस्तर पर नजर डाली जाए तो शनिवार को नदी के जलस्तर में 15 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई। नदी 70.10 मीटर पर बह रही है। जबकि शुक्रवार को नदी का 69.95 मीटर था।
विज्ञापन



नदी  खतरे के निशान से 20 सेमी ऊपर बह रही थी। जबकि गौरीशंकर घाट पर खतरे का निशान 69.90 मीटर आंका गया है।नदी का जलस्तर खतरा बिंदु से जैसे-जैसे ऊपर हो रहा है। वैसे घाघरा के कहर बरपाने का खतरा बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नदी के खतरा बिंदु 20सेमी ऊपर बहने से तटवर्ती इलाके धनौली रामपुर, नईबाजार, नौली, चिउटीडॉड, बहादुरपुर, सरयां, पतनई, गोधनी, वीवीपुर, ठाकुरगांव, ताहीरपुर, जमीरा चैराडीह, कोरौली, बेलौली, आदि गांवो में बाढ़ का पानी घुस गया है। इससे  हजारों एकड़ फसल पानी में डूब गयी है। धनौली लोहड़ा रिंग बांध, चिऊंटीडॉड़ रिंग बांध तथा वीवीपुर बेलौली बन्धे पर घाघरा का पानी टक्कर मार रहा है।  जिससे बंधे पर खतरा मंडरा रहा है।



कटानपीड़ितों का कहना है कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों के गैर जिम्मेदाराना रवैए के चलते ऐतिहासिक धरोहरे के विलीन होने का खतरा बढ़ गया है।
इस संबंध में भाजपा किसान र्मोचा के प्रदेश सचिव विनय  कुमार राय ने  दोहरीघाट मुक्तिधाम के पास हो रही कटान मामले में प्रमुख सिंचाई अभियंता को  पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed