फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ghaghra River

घाघरा नदी

Fri, 13 Aug 2021 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Ghaghra River
दोहरीघाट। घाघरा का जलस्तर जैसे-जैसे खतरा बिंदु की तरफ बढ़ रहा है। वैसे-वैसे तटवर्ती इलाके के लोगों की धड़कनें बढ़ती ही जा रही हैं। 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 20 सेमी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। नदी की लहरें मुक्तिधाम शवदाह स्थल पर सीधे टकरा रही हैं। भारत माता मंदिर के पीछे नदी अभी भी बेरोकलिंग कर रही है, जिससे ऐतिहासिक धरोहरों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है।
विज्ञापन

नदी के जलस्तर पर नजर डाली जाए तो शुक्रवार को 69.80 मीटर रहा। जबकि बृहस्पतिवार को नदी का जलस्तर 69.60 मीटर रहा। लोगों को अपनी हजारों एकड़ की फसलों को लेकर चिंता सताने लगी है। जबकि खतरा बिंदु 69.90 मीटर है। नदी की लहरें मुक्तिधाम शवदाह स्थल पर सीधे टकरा रही है। भारत माता मंदिर के पीछे नदी अभी भी बेरोकलिंग करने से कस्बा सहित मुक्तिधाम, भारतमाता मंदिर, खाकी बाबा की कुटी, दुर्गा मंदिर, राम जानकी मंदिर, लोक निर्माण का डाक बंगला, हनुमान मंदिर, शाही मस्जिद आदि पर खतरा मंडराने लगा है। नदी में बढ़ते जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती इलाकों धनौली रामपुर, नई बाजार, नौली, चिऊंटीडांड़, लामी, तारनपुर, कादीपुर, हरधौली, बहादुरपुर, बुढावर, पतनई, सरयां, ठिकरहिया, नगरीपार, रसूलपुर, सूरजपुर में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। किसानों का कहना था कि नदी जब-जब घटती बढ़ती है तब तब कहर बरपाती है। कटान रोकने के लिए करोड़ों का प्रोजेक्ट अधर में लटका पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed