फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Get easy justice in permanent Lok Adalat: Achhe Lal

स्थायी लोक अदालत में पाएं सुलभ न्याय : अच्छे लाल

Wed, 26 Mar 2025 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Get easy justice in permanent Lok Adalat: Achhe Lal
मऊ। स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष अच्छे लाल गुप्ता ने मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि न्यायालय परिसर के एडीआर बिल्डिंग में संचालित स्थायी लोक अदालत में त्वरित और सुगम न्याय प्राप्त कर सकते हैं। यहां कोई कोर्ट फीस नहीं लगती है, पीड़ित चाहे तो स्वयं एक प्रार्थना पत्र देकर अपनी बात न्यायालय के समक्ष रख सकता है।
विज्ञापन

प्रथम चरण में पक्षकारों मध्य सुलह वार्ता कराई जाती है। अधिकांश मामले इसी दौरान निस्तारित हो जाते हैं। सुलह समझौता के माध्यम से निस्तारित हुए मामलों की सबसे अच्छी बात यह होती है कि इसमें दोनों पक्षों की जीत होती है।
विज्ञापन

जिन मामलों में सुलह संभव नहीं हो पाता है, पीठ उस मामले को गुण-दोष के आधार पर निस्तारित करती है। साथ ही प्रत्येक ऐसे मामले जो आपराधिक न हो, पक्षकार सुलह समझौता के माध्यम से उसे समाप्त करना चाहते हैं, उन मामलों को भी सुना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed