फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   General Budget: New tax slab gives relief to 31 thousand employees and pensioners

आम बजट : नए टैक्स स्लैब से 31 हजार कर्मचारी और पेंशनरों को राहत

Sun, 02 Feb 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
General Budget: New tax slab gives relief to 31 thousand employees and pensioners
बजट में राहत और नुकसान के बारे में एक दूसरे से बहस करते रहे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मऊ। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को आम बजट पेश किया। 12 लाख तक की आय पर टैक्स फ्री कर मध्यम वर्ग के लोगों को राहत प्रदान की है। इससे जिले के 31 हजार कर्मचारी और पेंशनर टैक्स से बाहर हो जाएंगे। किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट भी बढ़ाकर 5 लाख कर दी गई है।
सभी वर्ग के लोगों को कुछ न कुछ स्कीमों के माध्यम से राहत दी गई है। पहली बार एससी-एसटी महिला उद्यमियों के लिए नई योजना की घोषणा की गई है। विशेषज्ञों के अनुसार इंफ्रास्ट्रक्चर सड़कों राजमार्गों, रेलवे, शहरी कार्य के पूंजीगत व्यय में बढ़ोतरी की गई है। इससे जिले की विकास गति मिलेगी। जिले के टेक्सटाइल उद्योग के लिए कोई घोषणा न होने से बुनकरों में मायूस दिखी। शनिवार को बजट पेश होने से पहले ही लोग टीवी देखने बैठ गए। वहीं लोगों ने एक दूसरे से बजट में राहत और नुकसान के बारे में बहस करते नजर आए।
विज्ञापन

जिले में टेक्सटाइल प्रमुख उद्योग है। इसे एक जिला एक उत्पाद में शामिल किया गया है। टेक्सटाइल सेक्टर के लिए घोषणा न होने से कारोबारियों को मायूसी हाथ लगी। आम बजट में 12 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। टैक्स स्लैब में बदलाव से सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों, केंद्रीय और राज्य कर्मचारियों को काफी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के वरिष्ठ कोषाधिकारी संजय गुप्ता ने बताया कि 40 हजार राज्य कर्मचारी, और 13500 पेंशनर हैं। बजट मेें नए टैक्स स्लैब के हिसाब से लगभग 20 हजार कर्मचारी और लगभग 11 हजार पेंशनर टैैक्स से बाहर हो जाएंगे। विशेषज्ञोेें के अनुसार टैक्स में छूट मिलने से लोगों की परचेजिंग पावर बढ़ेगी। इससे उद्योगों की रफ्तार को गति मिलेगी। स्टार्टअप के लिए निधियों का कोष बनाया है। सूक्ष्म उद्योगों के लिए क्रेडिट कार्ड जारी किया गया है। खेती किसानी के लिए कई योजनाएं लाने की घोषणा की गई है।



क्या कहते हैं एक्सपर्ट

आम बजट आम लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला बजट है। नए इनकम टैक्स स्लैब में 12 लाख तक की आय पर टैक्स फ्री किया गया है। इससे मध्यम वर्ग के लोगों को फायदा मिलेगा। इससे लोगों की परचेजिंग पावर बढ़ेगी। कृषि, एमएसएमई सहित विभिन्न सेक्टरों के लिए योजनाएं लांच की गई हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर सड़कों राजमार्गों, रेलवे, शहरी कार्य के पूंजीगत व्यय में बढ़ोतरी की गई है। इससे जिले के विकास को गति मिलेगी। - राकेश श्रीवास्तव, चार्टर्ड अकाउंटेंट, मऊ


किसान बोले: अब मिलेगा सस्ता कर्ज, मिलेगा फायदा:
मऊ। आम बजट में किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ा दी गई है। इसे तीन लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिया गया है। किसान अब 5 लाख रुपये तक का लोन ले सकेंगे। वहीं किसानों के कई बजट में और भी कई घोषणाएं की गई हैं। यूरिया प्लांट खोलने के ऐलान से किसानों को कम दर पर यूरिया मिल सकती है। खरगजेपुर के किसान उमेश चंद का कहना है कि क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने से राहत मिलेगी। रैकवारडीह के किसान सुधाकर पांडेय का कहना है कि आम बजट में किसानों को दी रही सहूलियतें स्वागतयोग्य कदम है।
आम बजट में अब चार साल का आईटी रिटर्न एक साथ भरने की सुविधा प्रदान की गई है। 12 लाख की आय पर टैक्स फ्री करने से छोटे व्यापारियों को लाभ मिलेगा। - गिरधर अग्रवाल, व्यवसायी


सरकार की तरफ से पेश किया गया बजट सरकारी कर्मचारियों को राहत प्रदान करने वाला है। 12 लाख तक इनकम पर टैक्स फ्री किया जाना स्वागत योग्य कदम है। - सीपी श्रीवास्तव, सरकारी कर्मचारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed