{"_id":"65ea128cfd34d8c4200a5274","slug":"gave-the-exam-of-social-science-in-high-school-mau-news-c-295-1-svns1028-109836-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: हाईस्कूल में सामाजिक विज्ञान और इंटर में समाजशास्त्र की दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: हाईस्कूल में सामाजिक विज्ञान और इंटर में समाजशास्त्र की दी परीक्षा
विज्ञापन
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। पहली पाली में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में 43010 के सापेक्ष 39048 परीक्षार्थी शामिल हुए। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट समाजशास्त्र की परीक्षा में 35754 के सापेक्ष 33300 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों को कड़ी चेकिंग के बीच परीक्षा कक्ष में भेजा गया।
पहली पाली में यूपी बोर्ड हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा सुबह 8.30 बजे से सुबह 11.45 बजे तक हुई। परीक्षा में 43010 के सापेक्ष 39048 परीक्षार्थी शामिल हुए। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट समाजशास्त्र की परीक्षा अपराह्न दो बजे से शुरू हुई। परीक्षा में 35754 के सापेक्ष 33300 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में 115 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनकोंं 18 सेक्टरों में बांटा गया था। प्रत्येक सेक्टर में एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, एक-एक वाह्य केंद्र व्यवस्थापक और एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। इसके साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, डायट प्राचार्य और जीजीआईसी के प्रधानाचार्य के नेतृत्व में चार सचल दस्ता तथा चार जोनल मजिस्ट्रेट भ्रमण कर परीक्षा केंद्रों पर नजर रख रहे थे।