Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Mau News
›
Gautam Buddh Nagar became the winner and Mau became the runner-up in the Kabaddi competition
{"_id":"69bd8af39a75b9c1ee0a171f","slug":"gautam-buddh-nagar-became-the-winner-and-mau-became-the-runner-up-in-the-kabaddi-competition-mau-news-c-295-1-mau1025-142590-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: कबड्डी प्रतियोगिता में गौतम बुद्धनगर विजेता और मऊ बना उप विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: कबड्डी प्रतियोगिता में गौतम बुद्धनगर विजेता और मऊ बना उप विजेता
फर्रुखाबाद में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में उपविजेता ट्राफी के साथ मऊ की टीम। संवाद
Link Copied
फर्रुखाबाद में 18 मार्च से 20 मार्च तक तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पूरे प्रदेश की टीमें शामिल हुईं। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मऊ और गौतम बुद्ध नगर के बीच खेला गया, जिसमें गौतम बुद्ध नगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया, वही मऊ की टीम उपविजेता बनी।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में गौतम बुद्धनगर, मऊ, एटा, फिरोजाबाद, फर्रुखाबाद, उन्नाव, कानपुर, इटावा, मिर्जापुर एवं सीतापुर की टीमों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। जिला कबड्डी एसोसिएशन मीडिया प्रभारी रघुपति यादव ने बताया कि पूरे आयोजन के दौरान रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
विज्ञापन
फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए गौतम बुद्धनगर की टीम ने 27 के मुकाबले 21 अंक प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि मऊ की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में निर्णायक की अहम भूमिका जनपद के अवनीश कुमार राय एवं पवन गोस्वामी ने निभाई, जिनके निष्पक्ष निर्णयों की सराहना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।