फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   gas cylinder scandal--- minister in charg gave ten lakh

प्रभारी मंत्री ने मृतकों के परिजनों को दस लाख रुपये की मदद का दिया आश्चवासन

Wed, 16 Oct 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
gas cylinder scandal--- minister in charg gave ten lakh
वलीदपुर। नगर पंचायत वलीदपुर के बिचलापुरा में गैस सिलिंडर रिसाव से हुए विस्फोट में मृत चौदह लोगों के परिजनों को सांत्वना देने के लिए बुधवार को जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश पासी घटनास्थल पर पहुंचे। यहां प्रभारी मंत्री मृतक आश्रितों तथा घायलों के परिजनों से मिलकर उनका ढांढस बंधाया। इसके साथ ही मृतकों के परिजनों को दस-दस लाख रुपये और प्रत्येक घायलों को दो-दो लाख रुपये का मुआवजा देने का आश्वासन दिया। साथ ही हादसे के शिकार सभी घायलों के बेहतर इलाज करने और क्षतिग्रस्त मकानों के परिवार को पीएम आवास योजना के तहत आवास मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन

घटना के तीसरे दिन बुधवार की दोपहर जिले के प्रभारी मंत्री एवं गन्ना राज्यमंत्री सुरेश पासी वलीदपुर पहुंचकर बिचलापुरा मोहल्ले में हुए सिलिंडर विस्फोट के घटना स्थल का मुआयना किया। इसके बाद वह स्वर्गीय छोटू विश्वकर्मा के परिजनों से मिले और उनका ढाढंस बंधाते हुए हरसंभव मदद देने की बात कही। इसके बाद वो घटना में मृतक कन्हैया विश्वकर्मा, तुलसी कनौजिया, रघुनाथ कनौजिया, जीशान, इम्तियाज सहित सभी मृतकों के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। साथ ही आश्वासन दिया कि घटना में मृतक के परिजनों को दस-दस लाख रुपये तथा प्रत्येक घायलों को दो-दो लाख रुपये इलाज के लिए सरकार की ओर से मुहैया कराया जाएगा। कहा कि घटना में घायलों के इलाज में किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाए, उसके लिए सरकार विशेष ध्यान दे रही हैं। इसके साथ ही वह खुद घायलों का हालचाल जानने के लिए जिला अस्पताल, आजमगढ़ मंडलीय अस्पताल में जाकर मिलेंगे। कहा कि अगर घायलों के इलाज में कोई लापरवाही मिलेगी तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर अमन चौधरी ,गणेश सिंह छोटू प्रसाद, चेयरमैन प्रतिनिधि मोहम्मद अली, पूर्व प्रधान संजय गुप्ता, श्यामसुंदर गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, प्रेमचंद गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed