{"_id":"6a7b6b8419b4bee14903fd62","slug":"garib-nawaz-express-should-have-a-stoppage-at-muhammadabad-gohna-station-mau-news-c-295-1-svns1028-150173-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना स्टेशन पर हो गरीब नवाज एक्सप्रेस का ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना स्टेशन पर हो गरीब नवाज एक्सप्रेस का ठहराव
नई दिल्ली में व्यापारी महासम्मेलन के दौरान राज्यसभा सांसद साधना सिंह को मुहम्मदाबाद गोहना में
Link Copied
गरीब नवाज एक्सप्रेस को न्यू जलपाईगुड़ी तक विस्तारित करने और मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव देने की मांग को लेकर कस्बे के व्यापारियों ने नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन भवन में आयोजित व्यापारी महासम्मेलन के दौरान केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और राज्यसभा सांसद साधना सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि 15715/15716 गरीब नवाज एक्सप्रेस वर्तमान में अजमेर से आजमगढ़ होते हुए किशनगंज तक सप्ताह में तीन दिन संचालित होती है। ट्रेन के खाली डिब्बों को धुलाई और सफाई के लिए किशनगंज से न्यू जलपाईगुड़ी ले जाकर वापस लाया जाता है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए ट्रेन का संचालन न्यू जलपाईगुड़ी से शुरू कर अजमेर तक किए जाने की मांग की गई। व्यापारियों ने बताया कि मऊ, आजमगढ़ और बलिया जिलों के बड़ी संख्या में व्यापारी और अन्य यात्री सिलीगुड़ी आवागमन करते हैं। सिलीगुड़ी व्यापारिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र होने के साथ दार्जिलिंग और गंगटोक जाने वाले यात्रियों के लिए भी प्रमुख मार्ग है। उन्होंने कहा कि मुहम्मदाबाद गोहना स्टेशन पर ट्रेन के दो मिनट के ठहराव से आसपास के ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। व्यापारियों ने दोनों जनप्रतिनिधियों से मांग पर आवश्यक कार्रवाई कराने का आग्रह किया। ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता, अनमोल साहू, मनोज कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।