{"_id":"674eecac393ea2b0ab073f65","slug":"ganja-smuggling-gang-busted-20-366-kg-ganja-seized-two-arrested-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau :गांजा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 20.366 किलोग्राम गांजा पकड़ा गया, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau :गांजा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 20.366 किलोग्राम गांजा पकड़ा गया, दो गिरफ्तार
Tue, 03 Dec 2024 05:04 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 03 Dec 2024 05:04 PM IST
सार
कोतवाली पुलिस को कामयाबी तब हाथ लगी जब रेलवे स्टेशन परिसर के पास गांजा तस्करी से जुड़े दो तस्कर हत्थे चढ़े। पुलिस ने इन्हें स्टेशन परिसर से पकड़ा और इनके पास से 20.366 किलोग्राम गांजा बरामद किया।
विज्ञापन
पकड़े गए गाजा तस्कर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
शहर कोतवाली पुलिस ने सोमवार की देर रात को रेलवे स्टेशन परिसर रामलीला मैदान से असम निवासी दो गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तलाशी के दौरान के दोनों के पास से करीब पैकेट में रख 20.366 किलोग्राम गाजा बरामद किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
सीओ सीटी अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिलने के बाद कोतवाल अनिल कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार करने के बाद उनकी तलाशी के दौरान गांजा बरामद किया गया।
विज्ञापन
दोनों की पहचान एनुद्दीन अली निवासी बिहापारा थाना तामूलपुर जिला बक्सा, असम और ममोनी बेगम निवासी उदयना थाना रंगिया जनपद कामरूप असम के रूप में हुई। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ कोतवाली में अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
गिरफ्तार करने वाली टीम में शंकर कुमार यादव, अनिल कुमार द्विवेदी, अंजली पांडेय, अमरेश कुमार, विजय कुमार गौड़, राहुल मौर्या, शिवम शामिल थे।