{"_id":"6a2aff1718c4a2ee81041e8f","slug":"gangster-act-invoked-against-two-youths-for-kidnapping-and-sexually-exploiting-a-teenage-girl-mau-news-c-295-1-mau1002-146935-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: अपहरण कर किशोरी के यौन शोषण में दो युवकों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: अपहरण कर किशोरी के यौन शोषण में दो युवकों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई
विज्ञापन
शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार सिंह की तहरीर पर किशोरी का अपहरण कर यौन शोषण के मामले में दो आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई है।
आरोप है कि कोतवाली क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर निवासी अंशु उर्फ आशुतोष और दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के मातापोखरा (शीतला मंदिर) निवासी अभिषेक उर्फ टिमालू ने बीते फरवरी माह में किशोरी को अपने साथ ले जाकर शराब पिलाई और उसके साथ सामूहिक शारीरिक शोषण किया।
पीड़िता की मां की तहरीर पर पहले ही प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गैंग का सरगना अंशु उर्फ आशुतोष शातिर किस्म का अपराधी है, जो अपने सहयोगी अभिषेक उर्फ टिमालू के साथ मिलकर एक आपराधिक गिरोह संचालित करता है।
विज्ञापन
दोनों पर आरोप है कि ये किशोरियों को बहला-फुसलाकर अपने प्रभाव में लेते हैं और अपराध करते हैं। जांच के दौरान पीड़िता का बयान दर्ज किया गया और चिकित्सीय परीक्षण के आधार पर साक्ष्य जुटाए गए।
पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने एक अन्य किशोर के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। मामले में आरोपपत्र 27 फरवरी को न्यायालय में प्रेषित कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल 14 वर्षीय किशोर की आयु कम होने के कारण उसका नाम किशोर न्याय बोर्ड को भेज दिया गया है और उसे गैंगचार्ट से हटा दिया गया है।
यौन शोषण के मामले में गैंगस्टर एक्ट में तीसरी कार्रवाई
जिले में किशोरी से सामूहिक यौन शोषण के मामले में इस वर्ष दूसरी बार आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। इससे पहले जनवरी माह में सरायलखंसी थाना क्षेत्र में पांच आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई थी। आरोप था कि 26 जनवरी 2025 की रात एक किशोरी के साथ यौन शोषण किया गया और उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया। पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई की थी। उधर, मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस ने बीते मार्च माह में सामूहिक यौन शोषण के आरोप में किशन, अमित और तारकेश्वर उर्फ तोता के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। घटना 14 जनवरी की है। वर्तमान में तीनों आरोपी जेल में हैं। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती 14 जनवरी को पड़ोस की महिला के साथ दवा लेने मुहम्मदाबाद गोहना बाजार गई थी। दवा लेने के बाद वह ऑटो का इंतजार कर रही थी, तभी कोतवाली क्षेत्र के क्यामुद्दीनपुर गांव निवासी किशन, शेख अहमदपुर गांव निवासी अमित उर्फ सूरज और सोहराबपुर गांव निवासी तारकेश्वर उर्फ तोता ई-रिक्शा से वहां पहुंचे और उसे बैठा लिया। इसके बाद कुछ दूरी पर पहुंचकर आरोपियों ने एक ठेके पर रुककर शराब पी। आगे चलकर शाम करीब 7:30 बजे वे युवती को खेत में ले गए, जहां तीनों ने उसके साथ सामूहिक यौन शोषण किया। संवाद