फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Gang of female thieves caught, jewelery recovered

महिला चोरों का गिरोह पकड़ा, आभूषण बरामद

Mon, 25 Jan 2021 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Gang of female thieves caught, jewelery recovered
मऊ। राजकीय रेलवे पुलिस ने रेलवे स्टेशन तथा ट्रेनों मे यात्रियों का कीमती सामान चुराने वाले महिलाओं का गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सोमवार को 11 शातिर महिलाओं तथा एक पुरुष चोर को प्लेटफार्म एक से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चोरों के पास से पुलिस ने करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य का गहना तथा 11 हजार रुपये नकदी बरामद किया। राजकीय रेलवे पुलिस के प्रभारी निरीक्षक गणनाथ के मुताबिक रेलवे स्टेशन पर चोरी व अन्य वारदातों को अंजाम देने वाले शातिरों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जारी है।
विज्ञापन

सोमवार की शाम करीब छह बजे वह और एसआई सुभाष यादव, आजम अंसारी तथा आरक्षी उमाशंकर सिंह, महिल आरक्षी किरन निषाद के साथ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच एक नंबर प्लेटफार्म पर एक के अंतिम छोर पर चार पांच संदिग्ध महिला बैठी दिखाई दिए। शंका होने पर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
विज्ञापन

पकड़े गई महिलाओं ने बताया कि वह ट्रेनों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देती है। इस वक्त स्टेशन पर उनके साथ 6 महिलाएं और एक पुरुष चोरी करने की नीयत से है। पुलिस ने महिलाओं की सूचना पर उसके दूसरे साथियों को पकड़ लिया। इनके पास से करीब डेढ़ रुपये मूल्य का आभूषण तथा 11 हजार 110 रुपये नकदी बरामद करने के साथ चोरी की घटनाओं को अंजाम देने में फरार होने के लिए उपयोग में आने वाला बोलेरो वाहन भी जब्त करने की कार्रवाई की गई। महिलाओं ने बताया कि उनके द्वारा तीन घटनाओं को अंजाम देने की स्वीकार की गई। बताया कि उनके पास से बरामद आभूषण तथा नकदी बेल्थरारोड स्टेशन, बलिया तथा वाराणयसी सिटी पर चोरी की गई है। जीआरपी ने सभी आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन जिलों की है शातिर चोर
मऊ। जीआरपी की गिरफ्त में आई महिलाओं की गैंग ट्रेनों में चोरी की घटनाओं को बड़ी सुनियोजित ढंग से अंजाम देती है। इस दौरान यह महिलाएं एक साथ बोलेरो वाहन से स्टेशन पहुंचती है, जहां वो एक ही ट्रेन में अलग अलग कोच में चढ़ जाती है। घटना को अंजाम देने के बाद पहले से निर्धारित स्टेशन पर उतर जाती है। जहां इन महिलाओं को स्टेशन छोड़कर आया वाहन दूसरे स्टेशन पर उनके पहुंचने से पहले पहुंच जाता है। सोमवार को यह महिलाएं कृषक एक्सप्रेस में घटना को अंजाम देने की नीयत से स्टेशन पर थी। लेकिन इससे पहले पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed