{"_id":"676c92757f9f9613dd0eeaa4","slug":"gang-making-passports-on-fake-documents-busted-three-arrested-mau-news-c-295-1-mau1001-122095-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: फर्जी दस्तावेजों पर पासपोर्ट बनाने के वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: फर्जी दस्तावेजों पर पासपोर्ट बनाने के वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
दोहरीघाट। दोहरीघाट पुलिस ने बुधवार को फर्जी पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह के सरगना सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं नौ अन्य लोगों को भी मामले में आरोपी बनाया गया है, इसमें सात लोगों की ओर से फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनवाया गया है, जबकि दो को बनाया जाना था। पुलिस को यह सफलता उस समय मिली कि जब पासपोर्ट आवेदन के बाद एक युवक दो लोगों के साथ थाने पहुंचा था, यहां आधार कार्ड में दर्ज उम्र की जगह युवक की आधी उम्र देखकर पुलिस को शक हुआ, जांच के दौरान बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ।
दोहरीघाट एसओ प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि गोरखपुर के बडहलगंज निवासी लखनौरी निवासी श्यामकरन यादव ने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। जांच प्रक्रिया के तहत वेरिफाई के लिए बुधवार को थाना क्षेत्र के मोहाजलकर पंडितपुर निवासी श्यामबहादुर यादव और दोहरीघाट के बैलोली सोनबरसा गांव निवासी राकेश साहनी थाने पहुंचे। यहां आवेदन में श्यामकरन उम्र्र 49 साल दर्ज हुई मिली, जबकि देखने में वह 35 साल से कम का लग रहा था। वहीं तीनों थाना परिसर के अंदर दाखिल हुए उनकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही थीं। इसके बाद इस संबंध में आरक्षी आकाश ठाकुर और अखिलेश गौतम को श्यामकरन यादव के आधार कार्ड की जांच का निर्देश दिया, जहां जांच में आधार कार्ड करन होना मिला। फर्जीवाड़े की जानकारी होने पर पुलिस ने तीनों को हिरासत मे लेकर पूछताछ की तो फर्जी पासपोर्ट बनाने के गिरोह का भंडाफोड़ हुआ। पूछताछ में श्यामबहादुर इस सरगना का मुखिया होना मिला, उसने बताया कि वह फर्जी दस्तावेजों के जरिए ऐसे लोगों का पासपोर्ट बनवाते थे। प्रत्येक पासपोर्ट के लिए 40 से 80 हजार रुपये वसूली करते थे। बताया कि गिराेह ने दोहरीघाट के विभिन्न व्यक्तियों के नाम पर आठ फर्जी पासपोर्ट बनवाए हैं। दस्तावेजों में हेरफेर लखनऊ स्थित शोएब नामक व्यक्ति के जरिए की जाती थी। बताया कि पुलिस ने मामले में फर्जी पासपोर्ट बनाने के लिए इस्तेमाल किए गए नौ प्रपत्र बरामद किए। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
-- -- -- -- -- -- -- --
सात पासपोर्ट बने, सभी सोनबरसा बेलौली गांव के नाम पर
एसओ प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि इन लोगों द्वारा सात पासपोर्ट बनाया गया है, वह सभी दोहरीघाट थाना क्षेत्र के सोनबरना बेलौली गांव के पते पर बनाए गए हैं। बताया कि किसी देश द्वारा ब्लैक लिस्टेड होने पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने के लिए श्यामबहादूर से लोग संपर्क करते थे। जहां उसके इस कार्य में यहां स्थानीय स्तर पर सोनबरसा बेलौली गांव से प्रधानी का चुनाव लड़ चुका राकेश साहनी मदद करता था। बताया कि इन आरोपियों के साथ फर्जी पासपोर्ट बनाने वाले सात लोगों के साथ बनवाने की कोशिश वाले दो लोगों को भी पुलिस ने आरोपी बनाया है, पुलिस ने तलाश में एक टीम भी गठित की जा चुकी है।

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद
विज्ञापन