{"_id":"6ab81294803b14869707baf4","slug":"ganesh-idol-immersion-procession-halted-for-two-hours-due-to-the-poor-condition-of-the-road-mau-news-c-295-1-svns1029-152612-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: सड़क खराब होने से दो घंटे रुका गणेश प्रतिमा का विसर्जन जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: सड़क खराब होने से दो घंटे रुका गणेश प्रतिमा का विसर्जन जुलूस
विज्ञापन
नगर के सिंधी कालोनी में रुका श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस।संवाद
मऊ। अनंत चतुर्दशी पर शुक्रवार की शाम नगर के गोला बाजार से श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकाला गया। जुलूस जैसे ही नगर की सिंधी कॉलोनी पहुंचा, वहां बारिश और ओवरब्रिज निर्माण कार्य के कारण रास्ता बेहद खराब था। कीचड़ और गड्ढों में जुलूस में शामिल डीजे का जनरेटर फंस गया, जिससे जुलूस करीब दो घंटे तक वहीं रुका रहा। इस अव्यवस्था से नाराज श्रद्धालुओं का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
मामले की जानकारी मिलते ही शहर कोतवाल प्रमेंद्र सिंह और सीओ सिटी नितेश कुमार सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने सेतु निगम के अधिकारियों से संपर्क कर रास्ता ठीक कराने को कहा। इसके बाद सेतु निगम के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर खराब और कीचड़ भरे रास्ते पर बालू डलवाया। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत और रास्ता थोड़ा ठीक होने के बाद श्रद्धालु किसी तरह जुलूस को आगे बढ़ा सके।
विसर्जन जुलूस में शामिल मयंक मद्धेशिया ने आरोप लगाया कि शांति समिति की बैठक में विसर्जन मार्ग की पूरी जानकारी दी गई थी। अधिकारियों की इस लापरवाही के कारण श्रद्धालुओं को कीचड़ भरे रास्ते से जाने के लिए मजबूर होना पड़ा, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। विसर्जन जुलूस में मनोज महाराज, आकाश गुप्ता, सोनू, धनेश, सारस्वत, सचिन, नंदा, रजत समेत कई अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।