{"_id":"5f4143d98ebc3e3d0a3b13fa","slug":"ganesh-chaturthi-festival-celebrated-with-enthusiasm-mau-news-vns5428429101","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्साह से मनाया गया गणेश चतुर्थी का पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्साह से मनाया गया गणेश चतुर्थी का पर्व
विज्ञापन
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों मेें शनिवार को गणेश चतुर्थी का पर्व उत्साह से मनाया गया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए पंडाल में प्रतिमा की स्थापना प्रतिबंधित होंने पर भक्तों ने अपने अपने घरों में ही गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान से पूजन अर्चन किया। पूजन के बाद गणपति बप्पा मोरया के जयकारे से वातावरण गूंज उठा।
गणेश चतुर्थी पर शहर में कई स्थानों पर पंडाल बनाकर विघ्न विनाशक कीप्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चन करते है। नगर के सहादतपुरा, ब्रह्मस्थान, चांदमारी, ब्राह्मणटोला, औरंगाबाद, मुंशीपुरा, निजामुद्दीनपुरा मुहल्ले में पंडाल स्थापित कर प्रतिमा स्थापित की जाती थी। लेकिन कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने पंडाल की स्थापना पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया। ऐसे में गणेश चतुर्थी के अवसर पर लोगों ने घरों में विघ्न विनाशक भगवान गणेश की प्रतिमा अपने अपने घरों में स्थापित कर पूजा अर्चन किया। शहर के ख्वाजाजहांपुर निवासी दानिश राय ने घर में प्रतिमा स्थापित कर परिवार और मुहल्लेवासियों के साथ विघ्न विनाशक की पूजा किया। इस दौरान पूरा गणपति बप्पा मोरया के नारे से पूरा क्षेत्र गूंजायमान हो गया था।
अमिला संवाददाता के अनुसार रिद्धि-सिद्धि के दाता, भाग्यविधाता, विघ्नविनाशक भगवान श्री गणेश जी महाराज का गणेश चतुर्थी पर्व पर कोरोना संक्रमण के चलते परम्परा का निर्वहन शनिवार को पूरी तरह सादगी के साथ कस्बे के मध्य चौक में जन्मोत्सव पूजन अर्चन किया गया। पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मुख्य रूप से रामू, शामू, चंदन, आशीष,चिक्की, मोनू, महेश आदि लोग उपस्थित रहे।