फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Gandhiji gave a message to the people of the country to adopt indigenous products through Khadi

गांधीजी ने खादी के माध्यम से देश के लोगों को स्वदेशी उत्पाद अपनाने का दिया था संदेश

Thu, 07 Oct 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Gandhiji gave a message to the people of the country to adopt indigenous products through Khadi
मऊ। विश्व कपास दिवस और स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को कार्यालय परिसर में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर तकनीकी अधिकारी गोपाल निगम ने कहा कि देश के आजादी के 75 वर्ष पूरा होने पर यह कार्यक्रम पूरे देश मे जगह-जगह मनाया जा रहा है। कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा था कि खादी वस्त्र नहीं विचार है। खादी के माध्यम से उन्होंने देश में लोगों को स्वदेशी उत्पाद अपनाने और प्रयोग करने का संदेश दिया था। कार्यक्रम के साथ ही विश्व कपास दिवस भी मनाया गया जिसमें कपास से बने वस्त्रों की विशेषता के बारे मे बताया गया। कार्यक्रम उपरांत स्वच्छता अभियान के अंतर्गत कार्यालय परिसर के बाहर कार्यालय के कर्मचारियों एवं अधिारियों द्वारा अपने हाथ से झाड़ू लगाकर स्वच्छता रखने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कार्यालय के तकनीकी अधिकारी श्री गोपाल निगम, नूर अहमद सिद्दीकी, अभिजीत कुमार, हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग कार्यालय के सहायक आयुक्त अरविंद कुमार सिंह, इंडस्ट्रियल सुपावाइजर फिरोज बद्र, पावरलूम निरीक्षक कृष्ण कुमार शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed