{"_id":"6a5a7055588bcd31ae09d968","slug":"front-wheel-of-moving-bus-breaks-passengers-have-a-narrow-escape-mau-news-c-295-1-mau1001-148764-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: चलती बस का अगला पहिया टूटा, बाल-बाल बचे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: चलती बस का अगला पहिया टूटा, बाल-बाल बचे यात्री
विज्ञापन
मऊ शाहगंज डिपो की बस का अगला चक्का टूटा रोड पर खड़ी
मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को शाहगंज डिपो की एक रोडवेज बस का अगला चक्का अचानक टूट जाने से बड़ा हादसा टल गया। चालक की सूझबूझ और सतर्कता के कारण बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए।
घटना के बाद कुछ देर के लिए यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, मऊ से शाहगंज डिपो की बस अपने निर्धारित मार्ग पर 27 यात्रियों को लेकर जा रही थी।
इसी दौरान चलते समय बस का अगला चक्का अचानक क्षतिग्रस्त हो गया। बस के असंतुलित होते ही चालक ने तुरंत ब्रेक लगाकर वाहन को सड़क किनारे सुरक्षित रोक दिया। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन
घटना के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया। कई यात्री बस से उतरकर सुरक्षित स्थान पर चले गए। सूचना मिलने पर विभाग के अधिकारियों ने तत्काल दूसरी बस की व्यवस्था कराई।
कुछ समय बाद दूसरी बस मौके पर पहुंची, जिसमें सभी यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि बस तेज रफ्तार में होती या चालक समय रहते वाहन पर नियंत्रण नहीं कर पाता तो गंभीर हादसा हो सकता था।
घटना के बाद बस को सड़क किनारे खड़ा कर तकनीकी जांच शुरू कर दी गई। प्रारंभिक तौर पर चक्का टूटने का कारण यांत्रिक खराबी माना जा रहा है।