फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   from being hit by truck

ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत

Tue, 03 Jan 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Tue, 03 Jan 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
from being hit by truck
ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत
शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के स्वदेशी कॉटन मिल के समीप मंगलवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर सवार एक अधेड़ महिला की मौत हो गई जबकि उसका पुत्र बाल-बाल बच गया। घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। दुर्घटना की वजह से वहां आध घंटे तक जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। मृतका के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


गाजीपुर जनपद के नोनहरा गांव निवासी फरुद्दीनिशा (55) पत्नी स्व. इस्तेयाक अहमद को उसका पुत्र नगर स्थित एक रिश्तेदार के यहां ले गया था। मंगलवार को वह रिश्तेदारी से अपनी मां को बाइक पर बैठाकर घर जा रहा था। अभी वह स्वदेशी काटन मिल के समीप पहुंचा था कि बाइक नियंत्रित हो गई। जिससे पीछे बैठी फरुद्दीनिशां बाइक से सड़क पर गिर गई। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।
विज्ञापन


इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में मृतका के पुत्र राजा शेख ने अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed