फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Friendship was made by hiding religion, then sexual abuse was done

Mau News: धर्म छिपाकर की दोस्ती, फिर किया यौन शोषण

Wed, 19 Nov 2025 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Friendship was made by hiding religion, then sexual abuse was done
कोपागंज । थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने नोयडा के धर्म विशेष के एक युवक पर झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और उसके बाद अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने बीएनएस व 67 आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस डिजिटल साक्ष्य जुटाने में लगी है।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, दिल्ली में रहने के दौरान ज़ैद खान निवासी सहारनपुर ने खुद को जाट बताते हुए उससे दोस्ती की। फिर उसे झांसे में लेकर शारीरिक संबंध बनाया। आरोप लगाया कि उसने चोरी-छिपे अश्लील वीडियो और फोटो बना लिया। इसके जरिये ब्लैकमेल कर बीस हजार रुपये भी ले लिए। बताया कि जब उसकी शादी तय हुई तो आरोपी अलग-अलग नंबरों से फोन कर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। इस बाबत एसओ कोपागंज रविंद्रनाथ राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है, मामला पहले न्यू अशोक नगर थाने में ज़ीरो एफआईआर के रूप में दर्ज किया गया था। उसे ऑनलाइन स्थानांतरित कर थाना कोपागंज में दर्ज किया गया है। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए धारा 78/351(2) बीएनएस व 67 आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed